Move to Jagran APP

राज्यपाल राम नाईक को PGI से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने बताया स्वस्थ

तबीयत खराब होने पर राज्यपाल रामनाईक एसजीपीजीआई में भर्ती हुए थे। दिल को सही तरीके से करंट न मिलने के कारण धड़कन में परेशानी थी।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 01:42 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 01:42 PM (IST)
राज्यपाल राम नाईक को PGI से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने बताया स्वस्थ
राज्यपाल राम नाईक को PGI से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने बताया स्वस्थ

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआइ) से आज छुट्टी मिल गयी है। राज्यपाल राम नाईक अब स्वस्थ हैं। उनके स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए डाॅक्टरों की टीम ने आज डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया। बता दें, बीते बुधवार को उन्हें पीजीआइ के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने गुरुवार को राज्यपाल को पेसमेकर भी लगाया। चिकित्सकों के अनुसार दिल को सही तरीके से करंट न मिलने के कारण धड़कन में परेशानी थी। इसे पेसमेकर लगाकर सामान्य किया गया था।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने लिया था हाल

राज्यपाल राम नाईक के पीजीआइ में भर्ती होने की सूचना मिलते ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन  हाल लेने पहुंचे थे। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गुरुवार को पीजीआइ पहुंचकर राज्यपाल का हाल लिया था।

क्या होती है असामान्य दिल की धड़कन?

हृदय की धड़कन असामान्य हो जाती है। ऐसे में हार्ट बीट या तो रुक-रुककर या बहुत तेज हो जाती है। बहुत तेज धड़कन को टेककार्डिया और धीमी धड़कन को ब्रैडीकार्डिया कहते हैं। दिल की असमान धड़कन बार-बार होना या ज्यादा होना हानिकारक भी हो सकता है। दिल की धड़कन न्यूनतम 60 और अधिकतम 85 प्रति मिनट है तो यह सामान्य होती है। कई बार इस परेशानी में पेसमेकर लगाया जाता और कई बार रेडियोफ्रिक्वेंसी एबिलेशन तकनीक से दिल को अधिक करंट दे रहे सर्किट को कट किया जाता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.