Move to Jagran APP

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में धन्वन्तरि की प्रतिमा का किया अनावरण

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोग्य देव भगवान धन्वन्तरि जयंती के अवसर पर गुरुवार को राजभवन स्थित ग्रह वाटिका में आयुर्वेद के जनक आरोग्य देव भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा का अनावरण किया।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 05:35 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 05:41 PM (IST)
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में धन्वन्तरि की प्रतिमा का किया अनावरण
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में धन्वन्तरि की प्रतिमा का किया अनावरण

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोग्य देव भगवान धन्वन्तरि जयंती के अवसर पर गुरुवार को राजभवन स्थित ग्रह वाटिका में आयुर्वेद के जनक आरोग्य देव भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने ने आचार्य सुश्रुत्र, आचार्य वाग्भट्ट, आचार्य चरक और आचार्य माधवकर द्वारा आयुर्वेद के संबंध में व्यक्त किये गए विचारों से अंकित शिलापटों को अवलोकन भी किया।

loksabha election banner

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदर्शनी में रखी आगन्तुक पुस्तिका में लिखा कि ‘भगवान धन्वन्तरि हमारे आयुर्वेद के भगवान हैं। पूरा जीवन आयुर्वेद दवाई और सुश्रुषा में व्यतीत किया। मनुष्य की जीवनदायिनी हैं आयुर्वेद दवाइयां। मैं ऐसे महान आयुर्वेद भगवान को प्रणाम करती हूं।’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि ‘धनतेरस के अवसर पर राजभवन परिसर में आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा स्थापना व आयुर्वेद से संबंधित प्रदर्शनी अत्यंत रोचक एवं प्रेरणास्पद है। मा. राज्यपाल महोदया के सान्निध्य में यह कार्यक्रम अत्यंत महत्व का हो गया है।

इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आचार्य सुश्रुत्र, आचार्य वाग्भट्ट, आचार्य चरक और आचार्य माधवकर द्वारा आयुर्वेद के संबंध में व्यक्त किये गए विचारों से अंकित शिलापटों को अवलोकन किया। प्रयागराज के राजकीय पाण्डुलिपि पुस्तकालय की ओर से आयुर्वेद की दुर्लभ पाण्डुलिपियों और पुस्तकों की लगाई गई प्रदर्शनी का राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। उन्होंने पुस्तक ‘भारत के प्राणाचार्य’ एवं ‘दुर्लभ पाण्डुलिपियों में आयुर्वेद’ का विमोचन किया।

राज्यपाल ने इस अवसर पर  ग्रह वाटिका में इलायची और मुख्यमंत्री ने लौंग का पौधा भी रोपित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के आयुष विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धरम सिंह सैनी, पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. नीलकंठ तिवारी, मुख्य सचिव आरके तिवारी, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम एवं निदेशक संस्कृति शिशिर सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.