अब 27 प्रतिशत बढ़ेगी कमर्शियल वाहनों की परमिट फीस, ये है प्रस्तावित शुल्क
आठ वर्ष बाद किया शुल्क में संशोधन, शासन भेजा प्रस्ताव।
लखनऊ[जागरण संवाददाता]। परिवहन विभाग कमर्शियल वाहनों की परमिट फीस में इजाफा करने जा रहा है। करीब 25 से 27 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी परमिट फीस में की जाने वाली है। वहीं मोटर कैब में यह वृद्धि सौ फीसद तक हो सकती है। इससे बस, मोटर कैब, मालवाहक वाहन, बाइक टैक्सी, प्राइवेट सर्विस वाहन आदि गाड़ियों का परमिट शुल्क बढ़ जाएगा। आठ साल बाद परमिट शुल्क में संशोधन किया जा रहा है। संशोधन के बाद इस आशय का प्रस्ताव तैयार कर परिवहन विभाग ने कैबिनेट में रखे जाने के लिए भेज दिया है। परमिट के लिए बाइक टैक्सी का पहली बार प्रावधान किया गया है। भेजे गए प्रस्ताव में अलग-अलग कैटेगरी के वाहनों के लिए परमिट शुल्क की दरें प्रस्तावित की गई हैं। पाच साल के लिए मिलने वाले परमिट की दरों को अगर मंजूरी मिली तो स्टेज कैरेज बसों के लिए परमिट शुल्क की दर बढ़कर अब 7500 रुपया हो जाएगी। काट्रैक्ट कैरेज की बस के लिए 9000 रुपये, माल वाहक वाहनों के लिए 7500 रुपये तथा निजी सेवा यान का परमिट शुल्क 4500 रुपये होगा। पहली बार परमिट प्रक्रिया में शामिल हो रही बाइक टैक्सी के लिए पाच सौ रुपया बतौर परमिट शुल्क नई दर रखी गई है। यही नहीं मोटर कैब वाहनों की परमिट दरों में सौ प्रतिशत की बढ़ाए जाने का प्रस्ताव आगे बढ़ाया गया है। एक हजार रुपया शुल्क को बढ़ाकर 2000 रुपया किए जाने की माग की गई है। ऑल यूपी के लिए दो से तीन हजार और ऑल इंडिया के लिए मोटर कैब के परमिट का 5000 रुपया तय किया गया है।
दरअसल 1998 में प्रदेश में संचालित होने वाले कामर्शियल वाहनों के लिए परमिट फीस तय की थी। उसके बाद वर्ष 2010 में परमिट फीस बढ़ाई गई। करीब आठ साल बीतने के बाद परमिट शुल्क बढ़ाये जाने का प्रस्ताव परिवहन विभाग की ओर से फिर से तैयार कर शासन को भेजा गया है। कमर्शियल वाहनों की परमिट फीस पाच साल के लिए जमा होती है। इससे प्रदेश सरकार को सालाना 35 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है। कैबिनेट की हरी झडी मिलने के बाद परमिट शुल्क की बढ़ी हुई दरें लागू हो जाएंगी।
वाहन - वर्तमान शुल्क - प्रस्तावित शुल्क (रुपये में)
स्टेज कैरेज बस - 6000 - 7500
काट्रैक्ट कैरेज बस - 7500 - 9000
मालवाहक वाहन - 6000 - 7500
मोटर कैब एक संभाग - 1000 - 2000
मोटर कैब ऑल यूपी - 2000 - 3000
मोटर कैब ऑल इंडिया - 3200 - 5000
बाइक टैक्सी - .. - 500
प्राइवेट सेवायान - 3750 - 4500