यूपी के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी ईद की मुबारकबाद
लखनऊ। राज्यपाल बीएल जोशी के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज ईदगाह ऐशबाग में सबको ईद की मु
लखनऊ। राज्यपाल बीएल जोशी के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज ईदगाह ऐशबाग में सबको ईद की मुबारकबाद दी और ईद मिले। यहा रिमझिम बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। अन्य जगहों पर भी ईद की नमाज के बाद खुशी का माहौल था। दिन में मुख्यमंत्री बड़े इमामबाड़ा की मस्जिद में भी गए।
ऐशबाग ईदगाह में ईद की नमाज इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने अदा कराई। उधर आसिफी इमामबाड़े में इमामे जुमा कल्बे जवाद ने नमाज अदा कराई। यहा काग्रेस विधायक रीता बहुगुणा जोशी मौजूद थीं। टीले वाली मस्जिद में नायब इमाम फजले मन्नान ने नमाज अदा कराई। बाकी सभी प्रमुख जगहों पर संबोधन भी उन्हीं मौलाना ने किया, जिन्होंने नमाज अदा कराई लेकिन टीले वाली मस्जिद में संबोधन इमाम मौलाना फजलुर्रहमान वायजी ने किया। शहर के अन्य इलाकों में भी सुबह से ही ईद की चहल-पहल नजर आ रही थी। बीते दिनों पुराने शहर में हुए तनाव के चलते सुरक्षा का भी तगड़ा बंदोबस्त किया गया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर