जीएम ने किया ट्रैक का निरीक्षण
लखनऊ जेएनएन। पूर्वोत्तर रेलवे के नवनियुक्त महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को ल
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 01:31 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 01:31 AM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। पूर्वोत्तर रेलवे के नवनियुक्त महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को लखनऊ रेल मंडल के ट्रैक की स्थिति का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने बाराबंकी-गोरखपुर रेल ट्रैक पर विडो ट्राली से निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरएम संजय त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. हरीश रैड़तौलिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अम्बर प्रताप सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम सुमित गर्ग, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय विनीत कुमार यादव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य धनंजय मिश्र, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अमित प्रकाश मिश्र, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर टीआरडी धर्मेन्द्र यादव सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें