Move to Jagran APP

गणेेश उत्सव: गजानन को लगाया गया 101 किलो लड्डू का भोग Lucknow News

लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में श्री गणोश प्राकट्य कमेटी की ओर से मनाया गया गणोत्‍सव।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 10:22 AM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 10:22 AM (IST)
गणेेश उत्सव: गजानन को लगाया गया 101 किलो लड्डू का भोग Lucknow News
गणेेश उत्सव: गजानन को लगाया गया 101 किलो लड्डू का भोग Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। श्री गणोश प्राकट्य कमेटी की ओर से झूलेलाल वाटिका निकट हनुमान सेतु के पास चल रहे गणोशोत्सव के तीसरे दिन पूजा अर्चना हुई। बुधवार को मनौतियों के राजा के दरबार में सुबह गणोश की पूजा के बाद शाम को कोलकाता के संजय शर्मा के निर्देशन में नृत्य नाटिका शबरी भक्ति का मंचन किया गया।

loksabha election banner

इस नाटिका के दौरान संजय शर्मा नें मेरी कुटिया के भाग्य खुल जाएंगे राम आएंगे राम आएंगे.. भजन सुनाया तो लोगों की आंखों में आंसू छलक आए। बाद में राधाकृष्ण झांकी के दर्शन हुए। झांकी में ही कमेटी द्वारा सवामनी का भोग चढ़ाया गया। उसके बाद कोलकाता से आए 40 कलाकारों के दल ने एक मादी पर नृतिका ईरदा का मंचन किया। वहीं सिद्धू महाराज के संचालन में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान भारत भूषण गुप्ता, देशराज अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, राजेश बंसल, पूर्व पार्षद रंजीत सिंह, अतुल अग्रवाल, शरद अग्रवाल, संजय सिंह गांधी आदि रहें। 

 

अलीगंज का राजा के दरबार में पंडित उमेश मिश्र द्वारा मंत्रोचार के बीच मंगलमूर्ति की पूजा अर्चना की गई। गुलाब वाटिका गणोश पूजा समिति की ओर से गणोश महोत्सव का आयोजन नेहरु बाल वाटिका के पास गुलाब वाटिका अपार्टमेंट में हुआ, जिसमें जयपुर के अजरुन राठौर ने भजनों की गंगा बहाई। इस दौरान समिति के डॉ. संदीप अग्रवाल, महेश अग्रवाल, मनोज मिश्र, मनीष कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहें। 

 

श्रीलंका के कलाकारों ने की वंदना : अमीनाबाद के 29वें गणोशोत्सव में बुधवार को प्रथम देव गणोश के साप्ताहिक पूजन हुआ। जश्न-ए-कश्मीर थीम के तहत सहस्त्र नाम अनुष्ठान हुआ। इसके माध्यम से अखंड भारत का वरदान मांगा गया। इसके साथ ही रुद्राभिषेक के माध्यम से चंद्रयान की सफलता के लिए प्रार्थना मांगी गई। धर्म सभा के अध्यक्ष और गणोशगंज स्थित हनुमानगढ़ी के पुजारी सुरेंद्र पांडेय ने मंदी से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। वहीं प्रभात अग्निहोत्री की ओर से 101 किलो लड्डू और 101 फल चढ़ाए गए।

 

गणपति की महिमा का बखान : पेपरमिल कॉलोनी में अक्षय समिति की ओर से गणोश उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य आकर्षण अतिथि मालिनी अवस्थी के भजन रहे। अपने भजनों से उन्होंने गणपति की महिमा का गुणगान किया। उसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर भगवान गणोश का गुणगान किया। वहीं इनरव्हील क्लब की ओर से गणोश उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूजा सिकेरा, रीता भार्गव, वर्षा कुमार, अनुराधा, नम्रता जैन आदि मौजूद रहीं। फरुखाबाद से भाजपा विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के इंदिरा नगर स्थित आवास पर गणोश जी की आरती में उनके साथ शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। इस मौके पर विधायक की पत्नी अनीता द्विवेदी भी मौजूद रहीं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.