Move to Jagran APP

‘मनौतियों के राजा’ का कराया दस करोड़ का बीमा

राजधानी इन दिनों गणपति बप्‍पा के जयकारों से गुंजायमान है। जगह-जगह लगे पंडालों में भीड़ उमड़ रही है। यहां होने वाले सांस्‍कृतिक कार्यक्रम लोगों का मनमोह रहे हैं।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 12:42 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 12:42 PM (IST)
‘मनौतियों के राजा’ का कराया दस करोड़ का बीमा
‘मनौतियों के राजा’ का कराया दस करोड़ का बीमा

जागरण संवाददाता, लखनऊ: आधुनिकता के दौर में विकास और श्रद्धा के साथ ही सामाजिक सरोकारों का आइना इस बार श्री गणेशोत्सव के पंडाल में नजर आ रहा है। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से झूलेलाल वाटिका में शहर का सबसे बड़ा पंडाल बनाया गया है। ‘मनौतियों के राजा’ के नाम सें स्थापित पंडाल का इस बार भी 10 करोड़ का बीमा कराया गया है। आलमबाग में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रही है तो दूसरी ओर ग्रीन इंडिया व क्लीन इंडिया के प्रति श्रद्धालुओं को जागरूक किया जा रहा है। संयोजक मनीष ने बताया कि 15 को पूजन का समापन होगा।

loksabha election banner

चौपटिया में श्री शुभ संस्कार की ओर से बड़ा शिवाला परिसर में आयोजित महोत्सव में डॉलर की बढ़ती कीमत और पेट्रोल के दाम कम करने की प्रार्थना गजानन से की जा रही है। झूलेलाल वाटिका में 10 दिवसीस गणेशोत्सव के पंडाल को रामेश्वरम मंदिर का स्वरूप दिया गया है। मनौतियों के राजा के नाम से बने पंडाल में कोलकाता से आए संजय शर्मा और राजधानी के सिद्ध महाराज की ओर से हर दिन पंडाल में भक्तिमय आयोजन होंगे। आयोजक मंडल के भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि 10 दिवसीय आयोजन में हर दिन सुबह विशेष पूजन और शाम को नृत्य नाटिका होगी। 27 साल से होने वाली अमीनाबाद के राजा को 56 भोग भी लगाया जाएगा। गोमती नगर में पत्रकारपुरम के पास सजा गजानन का दरबार देखते ही बन रहा है। यहां हर दिन पूजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।

कटरा मकबूलगंज में महाराष्ट्र समाज के पंडाल में महाराष्ट्र की झलक नजर आती है। यहां हर भक्तिमय कार्यक्रम के साथ ही फैंसी ड्रेस, जादू शो व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। हर दिन पूजन के बाद प्रसाद भोग बंटेगा। पीली कोठी के राजा की ऊंचाई 18 फीट है। ठाकुरगंज चौराहे पर भी बप्पा रंग बिरंगी लाइटों संग विराजे। नरही बाजार में युवा भक्तों ने झालरों क लंबी लड़ी से सजे पंडाल में बप्पा को स्थापित किया। चौक के सराफा बाजार में महाराष्ट्र समाज की ओर से विराजे गणपति बप्पा का आकर्षण देखते ही बनता है। उमेश पाटिल ने बताया कि बप्पा को बहुमूल्य धातुओं से सजाया गया है। यहां 17 सितंबर को राज्यपाल राम नाईक शामिल होंगे। पेपर मिल कॉलोनी में पेपर मिल के राजा का दरबार देखते ही बनता है। संयोजक मंडल की प्रिया सिन्हा ने बताया कि हर दिन पूजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.