इस दीपावली ट्रेडिशनल डेसेज के साथ वेस्टर्न का फ्यूजन, अपनाएं कुछ ऐसे खास अंदाज
इस दीपावली बस थोड़ा सा नया एक्सपेरिमेंट करके सबसे अलग और ग्लैमरस दिख सकते हैं। दैनिक जागरण आपको कुछ ऐसे ही तरीके बता रहा है।
लखनऊ(जेएनएन)। त्योहार खूबसूरत दिखने का एक बहाना भी है। इस दीपावली आप भी अपनी ड्रेस में कुछ नया एक्सपेरिमेंट करके सबसे अलग और ग्लैमरस दिख सकती हैं। इसमें ट्रेडिशनल डेसेज के साथ वेस्टर्न का फ्यूजन बेहद पसंद किया जा रहा है। हाल ही हुए फैशन वीक में कुछ फैशन इंस्टीट्यूट की छात्राएं ने ऐसे ही कई स्टाइल सुझाए।
शाइन विद वाइन
फैशन डिजाइनर तान्या अवस्थी और आकांक्षा त्रिपाठी ने शाइन विद वाइन थीम पर डेस डिजाइन की। इसमें वाइन के डार्केस्ट कलर का डेस में इस्तेमाल किया गया है जो कि पार्टी में खूब फबेगा। इसमें उन्होंने सभी डेस पर लाइट स्पार्कल का इस्तेमाल किया है। साथ ही लाइट गोल्डन स्पार्कल का कांबिनेशन यूज किया है। यह डेस इवनिंग पार्टी के लिए परफेक्ट है। इस कलर और डिजाइन में लहंगा-चोली, प्लाजो टॉप, साड़ी, स्कर्ट, पेंट डिजाइन कर सकती है। इसमें टेसल्स, बॉडर्र लेस वर्क का इस्तेमाल किया गया है।
बोरिंग साड़ी को बनाएं अलग हटकर
डिजाइनर प्राची जयसवाल और अंजलि वर्मा ने ट्रेडिशनल साड़ी को माडर्न लुक दिया है। उन्होंने साड़ियों का कलेक्शन-शफल्स विद रफल्स तैयार किया है। सिंपल साड़ियों को ट्रेडिशनल से अलग हटकर यूथफुल और पार्टी वेयर बनाया। साथ ही ब्लाउज में पर्ल का डिजाइन किया, जो इन साड़ियों को काफी ग्लैमरेस लुक देती है।
लड़के भी न रहें पीछे
फैशन डिजाइनर महिमा गुप्ता ने लड़कों को दिये फैशनेबल दिखने के टिप्स। खादी और कॉटन की शर्ट को नेहरू जैकेट के साथ पहनने से जोधपुरी लुक मिलता है। इस ड्रेस के साथ आप लोफर पहन सकते हैं। पूरी तरह से राजपूताना अंदाज में दिखना चाहते हैं तो आप साफा और पगड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ आप मोजड़ी पहन सकते हैं।