दीपावली पर बोनस न मिलने से संविदा कर्मियों में रोष
लखनऊ जेएनएन। राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन उत्तर प्रदेश के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों को राज्
लखनऊ, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन उत्तर प्रदेश के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भांति दीपावली पर्व के अवसर पर बोनस न दिए जाने से रोष व्याप्त है।
शनिवार को एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश उपाध्याय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी राज्य कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर बोनस दिए जाने की घोषणा की गई है। वहीं, राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लगभग 80 हजार संविदा कर्मचारियों को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली पर्व पर बोनस के लाभ से वंचित रखा गया है। जबकि कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी में संविदा कर्मचारियों द्वारा फ्रंटलाइन भूमिका निभाई जा रही है। बावजूद इसके कर्मचारियों को बोनस का भुगतान करने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किया गया जिससे समस्त कार्मिकों में रोष व्याप्त है। इसलिए समस्त कर्मियों ने शनिवार को एनएचएम निदेशक को बोनस देने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के लिए प्रार्थना-पत्र सौंपा है।