Move to Jagran APP

बाराबंकी: दुल्हन दिलाने के बहाने रांची ले जाकर की ठगी, 80 हजार लेकर गायब

बाराबंकी में अविवाहित व्यक्ति को दुल्हन दिलाने के बहाने एक जालसाज उसे व उसके परिवारजन को झारखंड प्रदेश के रांची लेकर गया। दुल्हन लाने का झांसा देकर परिवारजन से 80 हजार रुपये लिए और गायब हो गया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 06:29 PM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 06:29 PM (IST)
बाराबंकी: दुल्हन दिलाने के बहाने रांची ले जाकर की ठगी, 80 हजार लेकर गायब
बाराबंकी में अविवाहित पुत्र की शादी के लिए नेत्रहीन पिता ने बेचा था खेत, 80 हजार लेकर फरार हुआ युवक।

बाराबंकी, जेएनएन। अविवाहित व्यक्ति को दुल्हन दिलाने के बहाने एक जालसाज उसे व उसके परिवारजन को झारखंड प्रदेश के रांची लेकर गया। दुल्हन लाने का झांसा देकर परिवारजन से 80 हजार रुपये लिए और गायब हो गया। दो दिन तक रांची में भटकने के बाद भुक्तभोगी वापस आ गए। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

loksabha election banner

सुबेहा थाना के अहीर गांव के वृद्ध नेत्र दिव्यांग राम लल्लन दीक्षित का पुत्र राम कृपाल अविवाहित है। पुत्र का घर बसाने के लिए परेशान राम लल्लन दीक्षित से मिले पड़ोसी गांव कुड़वा के राजेश यादव उनके पुत्र की शादी कराने का झांसा देते हुए एक लाख रुपये की व्यवस्था करने को कहा। परिवारजन से बात करने के बाद राम लल्लन ने अपना खेत बेचकर एक लाख रुपये एकत्र किए। भुक्तभोगी ने बताया कि राजेश यादव दुल्हन लाने के लिए राम लल्लन दीक्षित की पत्नी व कुछ रिश्तेदारों को साथ लेकर रांची झारखंड चलने की बात कही। 11 नवंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामकृपाल रिश्तेदारों व राजेश यादव के साथ कार से रांची के लिए निकला। दूसरे दिन रांची पहुंचते ही राजेश ने दुल्हन बुलाकर लाने के लिए 80 हजार रुपये लिए और चला गया। इसके बाद वापस नहीं लौटा। दो दिन तक रांची में उसे तलाशने के बाद वह लोग वापस आए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.