Move to Jagran APP

Four Years of UP Government: प्रदेश में 'कुछ का साथ कुछ का विकास' के एजेंडे पर काम करती थीं पिछली सरकारें: केशव प्रसाद

Four Years of UP Governmentअखिलेश यादव सरकार पर खासे हमलावर रहे डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि अब लाठी और साइकिल प्रदेश में नहीं चलने वाली। जनता जान चुकी है। कहां विकास है और कहां कमीशन बाजी और गुंडे-माफियायों की भीड़।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 04:06 PM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 06:37 PM (IST)
Four Years of UP Government: प्रदेश में 'कुछ का साथ कुछ का विकास' के एजेंडे पर काम करती थीं पिछली सरकारें: केशव प्रसाद
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को लखनऊ के चौक के साथ डालीगंज क्षेत्र का दौरा किया।

लखनऊ [नीरज मिश्र]। उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच में पहुंचे के क्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को लखनऊ के चौक के साथ डालीगंज क्षेत्र का दौरा किया।

loksabha election banner

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस दौरान कहा कि आप लोगों ने योगी आदित्यनाथ सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल को देखा है और आप लोगों को कार्य भी धरातल पर दिख रहा होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछली सरकारों (सपा व बसपा) के कार्यकाल में तो काम सिर्फ कागजों पर होता था और लोग परेशान रहते थे। अब तो काम धरातल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में तो प्रदेश सरकार के काम में भ्रष्टाचारी, कमीशनखोर, गुंडे व माफिया दखल नहीं दे रहे हैं। इसी कारण काम भी धरातल पर दिख रहा है। हम सबका साथ और सबका विश्वास वाले मिशन पर काम करते हैं, वहीं पिछली सरकारें कुछ का साथ कुछ का विकास' के एजेंडे पर काम करती थीं। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो काम चार वर्ष में कर दिखाया वह पिछली (सपा की दो और बसपा की एक) तीन सरकार नहीं कर पाईं।

अखिलेश यादव सरकार पर खासे हमलावर रहे डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि अब लाठी और साइकिल प्रदेश में नहीं चलने वाली। जनता जान चुकी है। कहां विकास है और कहां कमीशन बाजी और गुंडे-माफियायों की भीड़।

अखिलेश और प्रियंका को बताया टिवटर नेता: केशव प्रसाद मौर्य ने चुटकी लेते हुए कहा कि देश में दो ऐसे नेता हैं जिनका धरातल और जनता से नाता कम है। यह तो सिर्फ ट्विटर पर किसानों की बात करते हैं। इसके विपरीत सरकार काम करती है। उन्होंने कहा कि सरकार तो सीधा किसानों के खातों में पैसा ट्रांसफर करती है। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी तथा अखिलेश यादव को नया नाम भी दे दिया। उन्होंने कहा कि प्रियंका का नाम प्रियंका ट्विटर वाड्रा' और अखिलेश का नाम अखिलेश ट्विटर यादव' है।

दो मई को ममता दीदी गईं: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिमी बंगाल के विधानसभा चुनाव पर कहा कि वहां भाजपा की आंधी चल रही है। हम नया नारा गढ़ते हैं-दो मई, ममता दीदी गई।

2022 के यूपी चुनाव में 350 का आंकड़ा होगा पार: मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव 2022 का सपना छोड़ दें। जनता को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री पर नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है। विकास कार्य धरातल पर दिख रहे हैं। जनता का कुल सौ में से साठ प्रतिशत विश्वास भाजपा के साथ है ही। शेष बचे चालीस में भी हम रहेंगे। जब बुआ-बबुआ और कांग्रेस और सपा के युवराज मिलकर जनता का विश्वास नहीं डिगा पाए तो इस बार जनता उन्हेंं कहां भेजेगी उन्हेें समझना चाहिए। विकास कार्यों की लंबी फेहरिस्त देख जनता उन्हेंं अभी ढाई दशक तक सरकार में नहीं लाने वाली। उन्होंने कहा कि 2022 के उत्तर प्रदेश के चुनाव में भजपा की सीट का आंकड़ा 350 के पार होगा।

चार वर्ष में चालीस वर्ष का काम: केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विकास और सुशासन का स्वरूप ही है जो हमें लगातार जनता का विश्वास हासिल हो रहा है। सरकार अब गुंडे माफियाओं की टांग तोड़ देती है। वह भाग रहे हैं। प्रदेश सरकार ने चालीस वर्ष का काम चार वर्ष में किया है। अब सरकार एक वर्ष में विकास कार्यों का रिकार्ड सरकार बनाएगी।

पहले भजन गाने और जलाभिषेक करने वालों पर बरसती थीं लाठियां: सपा सरकार का कार्यकाल याद दिलाते हुए उन्होंने कांवरियों का जिक्र किया, कहा कि पहले जल चढ़ाने के लिए जब भक्त भजन गाते हुए निकलते थे तो लाठियां बरसतीं थीं। उन पर हमला होता था। आज जलाभिषेक के लिए जाने वालों पर किसी की भी हिम्मत नहीं कि वह कोई गलत हरकत कर सके।

इससे पहले उत्तर क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सबसे ज्यादा 1000 करोड़ रुपये की निधि उपलब्ध कराई गई। बल्ली के सहारे हो रही बिजलीआपूर्ति के लिए खंभे लगवाए गए। चार पावर हाउस बने तो पानी की किल्लत से जूझ रहे कई क्षेत्रों को पेयजल उपलब्ध कराया गया। म्यूजिकल फाउंटेन, फूड कोर्ट समेत कई ऐसी चीजें जो विकास की नई इबारत गढ़ेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को चौक प्राचीन कालीजी मंदिर सौंदर्यीकरण शिलान्यास एवं मनकामेश्वर वार्ड राजीव गांधी नगर व डालीगंज रामलीला मार्ग का उद्घाटन किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.