Move to Jagran APP

रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर मृत मिला पूर्व प्रधान का भाई, हत्या की आशंका

रायबरेली के हरचन्दपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर बरना गांव का मामला। मृतक पूर्व प्रधान का भाई हत्या की आशंका जताए जाने पर छानबीन में जुटी विधि विज्ञान और पुलिस टीम। घर से दूर मचान पर सो रहा था मृतक।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 19 Mar 2021 10:10 AM (IST)Updated: Fri, 19 Mar 2021 10:10 AM (IST)
रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर मृत मिला पूर्व प्रधान का भाई, हत्या की आशंका
रायबरेली: मृतक पूर्व प्रधान का भाई, हत्या की आशंका जताए जाने पर छानबीन में जुटी विधि विज्ञान और पुलिस टीम।

रायबरेली, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पूर्व प्रधान के भाई का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर मिला। इस घटना से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि नाक से खून निकल रहा था। हत्या की आशंका जताए जाने पर पुलिस और विधि विज्ञान विभाग की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है। 

loksabha election banner

बिस्तर पर मृत मिला वृद्ध: घटना हरचन्दपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर बरना गांव की है। यहां के निवासी पराग (65) प्रतिदिन की तरह गांव के किनारे स्थित मचान पर सोने गए थे। परिवार के सदस्य उन्‍हें खाना नाश्ता मचान पर ही पहुंचा दिया करते थे। ग्रामीणों के मुताबिक,  उनके तीन पुत्र हैं। दो पुत्र भट्टे पर काम करने जाया करते हैं एवं एक पुत्र रामू घर में रहता है। बताते हैं प्रतिदिन की तरह गुरुवार की रात खाना खाने के बाद पराग वहीं पर सो गए। सुबह वे बिस्तर पर मृत मिले। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बताया गया मृतक का एक भाई पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुका है, जिसका नाम राम जियावन है। इस संबंध में मौके पर मौजूद थाने के दारोगा हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि फॉरेंसिक टीम की डॉ प्रतिभा त्रिपाठी पहुंच चुकी हैं, जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया वृद्ध के शरीर पर किसी प्रकार के कोई निशान नहीं मिले हैं। इससे अभी हत्या की बात सामने नहीं आ रही है। जांच की जा रही है। घरवालों से भी बात की जा रही है। तहरीर मिलने पर मामला पंजीकृत किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.