Move to Jagran APP

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में की गौ सेवा, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर सिद्धार्थनगर रवाना

पांच जिलों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने शुक्रवार को लखनऊ से निकले सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को बलरामपुर में हैं। बहराइच तथा गोंडा का दौरा कर देर शाम बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर श्री पाटेश्वरी मां के मंदिर प्रांगण में रात्रि विश्राम किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 04 Sep 2021 11:01 AM (IST)Updated: Sat, 04 Sep 2021 11:04 AM (IST)
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में की गौ सेवा, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर सिद्धार्थनगर रवाना
मुख्यमंत्री ने गौशाला का रुख किया और गौ-सेवा करने के साथ ही गौशाला में गायों को चारा और गुड़ खिलाया।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने शुक्रवार को लखनऊ से निकले सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को बलरामपुर में हैं। शुक्रवार रात को बहराइच तथा गोंडा का दौरा कर देर शाम बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर श्री पाटेश्वरी मां के मंदिर प्रांगण में रात्रि विश्राम किया। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचने पर महंत मिथिलेश नाथ योगी ने उनकी अगवानी की।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को तड़के देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर श्री पाटेश्वरी मां के मंदिर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने गौशाला का रुख किया और मंदिर परिसर में गौ-सेवा करने के साथ ही गौशाला में गायों को चारा और गुड़ खिलाया।

मुख्यमंत्री ने इसके बाद बलरामपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इससे पहले शुक्रवार देर शाम छह बजे बलरामपुर के उतरौला पहुंचे मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उनको बाढ़ राहत सामग्री वितरित की और लोगों से वार्ता करने के बाद जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों को सारी समस्या का निदान करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री इसके बाद बलरामपुर से सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो गए। उनका सिद्धार्थनगर में बाढ़ राहत केन्द्र का दौरा करने का भी कार्यक्रम है। इस दौरान वह बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात भी करेंगे। दिन में करीब 11 बजे उनका सिद्धार्थनगर में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण का कार्यक्रम है। वह यहां पर भी बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 12 बजे राहत सामग्री का वितरण और प्रेस से संवाद का कार्यक्रम है। उनका दोपहर 12:10 बजे सिद्धार्थनगर के नौगढ़ बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12:30 बजे सिद्धार्थ नगर से महाराजगंज के लिए रवाना होंगे। वह करीब 20 मिनट बाद महाराजगंज में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर 1:20 बजे महाराजगंज में प्रेस ब्रीफिंग करेंगे।

इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उतरौला तहसील के पालापुर गांव में बाढ़ प्रभावितों से संवाद के दौरान कहा कि हमने राहत कार्यों की समीक्षा की है। तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का भी जायजा लिया है। राहत के काम में पीएसी और एसडीआरएफ की टीम लगाई गई है। इस संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ है और राहत की पूरी व्यवस्था सरकार ने की है। प्रभावित परिवार के लिए सरकार ने उचित प्रबंध किया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में नेपाल और तराई क्षेत्र में हुई बारिश से 60 हजार की आबादी प्रभावित है। 60 गांवों में बाढ़ व जलजमाव की स्थिति है।

प्रदेश में नदियों की ड्रेजिंग व चैनेलाइजेशन तेजी से चल रहा है। बाढ़ से पीडि़त परिवारों पर सरकार की पूरी है। किसानों की फसल का भी मुआवजा मिलेगा। कृषि उपज के बर्बाद होने पर राजस्व टीम से आकलन कराकर क्षतिपूॢत दिलाई जाएगी। जिनका मकान नदी की धारा में कट गया है, उनको आवास की सुविधा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पांच सितंबर से नोडल अधिकारी व जनप्रतिनिधियों का संयुक्त अभियान चलेगा। बाढ़ राहत कार्य व जलजनित रोगों से बचाव पर जोर दिया जाएगा। अभियान 12 सितंबर तक चलेगा। सीएम ने कहाकि आपदा से मृत्यु होने के 24 घंटे के भीतर आॢथक सहायता दी जा रही है। इसके साथ ही पालतू जानवरों की आपदा से मृत्यु पर भी सहायता दी जाती है। किसान, बटाईदारों की मृत्यु पर भी पांच लाख रुपये की आॢथक सहायता दी जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.