Move to Jagran APP

Flood Alert in UP: बाराबंकी के दो गांवों में कटान जारी, गोंडा और बहराइच में खतरे के निशान की ओर बढ़ रहीं नदियां

Flood Alert in UP पानी के बहाव को रोकने के लिए प्रशासनिक प्रयास किए जा रहे हैं। बहराइच में प्रति घंटे दो सेंटीमीटर की गति से घाघरा का जलस्‍तर बढ़ रहा है। वहीं गोंडा में सरयू लाल निशान से महज 12 सेंटीमीटर दूर हैं।

By Mahendra PandeyEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 04:14 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 04:14 PM (IST)
Flood Alert in UP: बाराबंकी के दो गांवों में कटान जारी, गोंडा और बहराइच में खतरे के निशान की ओर बढ़ रहीं नदियां
यूपी के कई जिलों में नदियों की कटान जारी है।

लखनऊ, जेएनएन। यूपी के कई जिलों में बाढ़ का खतरा बरकरार है। सरयू नदी में शारदा बैराज से करीब एक लाख 60 हजार क्‍यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे बाराबंकी के कुछ गांवों में कटान बढ़ गई है। पानी के बहाव को रोकने के लिए प्रशासन के स्‍तर से प्रयास किए जा रहे हैं। बहराइच में प्रति घंटे दो सेंटीमीटर की गति से घाघरा का जलस्‍तर बढ़ रहा है। वहीं, गोंडा में सरयू लाल निशान से महज 12 सेंटीमीटर दूर हैं। 

loksabha election banner

अखरी गांव में कटान जारी

बाराबंकी : सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.070 के सापेक्ष जलस्तर सोमवार को दोपहर 2:00 बजे 105. 956 मीटर पर स्थिर रहा। शारदा बैराज से करीब एक लाख 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामनगर ब्लाक के कोरिनपुरवा व सिरौलीगौसपुर के जिले की सीमावर्ती इलाके में बाढ़कार्य खंड बाराबंकी क्षेत्र में सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा ब्लाक के अखरी गांव में कटान हो रही है। दोनों जगह कटान रोकने के प्रयास बाढ़ कार्य खंड के अधिकारी कर रहे।

बहराइचः सोमवार की सुबह आठ बजे एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर लाल निशान 106.07 मीटर के सापेक्ष 105.956 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यहां घाघरा का जलस्तर लाल निशान से महज 11 सेंटीमीटर नीचे है जबकि घूरदेवी स्पर पर घाघरा का जलस्तर लाल निशान 112.135 मीटर के सापेक्ष 111.00 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यहां घाघरा लाल निशान से 1.13 मीटर नीचे बह रही है। घाघरा का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा ने बताया कि सोमवार की सुबह आठ बजे शारदा बैराज से एक लाख 60 हजार 996, गिरिजापुरी बैराज से एक लाख 41 हजार 702 व सरयू बैराज से नौ हजार 710 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस तरह तीनो बैराजों से कुल तीन लाख 12 हजार 408 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

  • बहराइच की नदियों का जलस्तर
  • नदी-बैराज                लाल निशान      जलस्तर
  • घाघरा-गिरजापुरी         136.80          135.45
  • घाघरा- एल्गिन ब्रिज    106.07          105.956
  • घाघरा-घूरदेवी             112.135         111.00
  • सरयू-गोपिया             133.55           131.50
  • शारदा-शारदा              135.49          135.30
  • (जलस्तर मीटर में है)

लाल निशान से सिर्फ 12 सेंंटीमीटर दूर घाघरा

गोंडा : सरयू व घाघरा दोनों नदियां तेजी से खतरे के निशान की तरफ बढ़ रही हैं। नदियों के जलस्तर में तेजी से इजाफा हो रहा है। सोमवार को सुबह धूप निकलने से लोगाें को थोड़ी राहत मिली। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी खतरे के निशान से अब सिर्फ 12 सेंटीमीटर नीचे है। वहीं, अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 18 सेंटीमीटर नीचे है। घाघरा में 3.12 लाख क्यूसेक पानी विभिन्न बैराजों से छोड़ा गया है। एसडीएम कर्नलगंज हीरालाल का कहना है कि स्थिति की निगरानी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.