Move to Jagran APP

Holi पर हवाई किराये को लगे पंख, लखनऊ से मुंबई 36 हजार में सफर

19 मार्च को लखनऊ आने वाले यात्रियों को करनी होगी जेब ढीली। 24 मार्च को लखनऊ से मुंबई का किराया 36 हजार से ऊपर पहुंचा।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 12:05 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 08:51 AM (IST)
Holi पर हवाई किराये को लगे पंख, लखनऊ से मुंबई 36 हजार में सफर
Holi पर हवाई किराये को लगे पंख, लखनऊ से मुंबई 36 हजार में सफर

लखनऊ, जेएनएन। होली का असर हवाई किराये पर भी दिखने लगा है। 19 मार्च को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु से आने वाले विमानों के किराये में जबरदस्त उछाल आया है। सामान्य दिनों से छह गुना अधिक किराया दिल्ली से लखनऊ के बीच हो गया है। वहीं मुंबई का किराया 22 हजार से ऊपर पहुंच गया है। जबकि 24 मार्च को लखनऊ से मुंबई का किराया 36 हजार से ऊपर पहुंच गया है। अभी चार दिनों में किराये में और उछाल आने की संभावना है। 

loksabha election banner

एयरलाइंस के मुताबिक, कोलकाता से लखनऊ आ रहे इंडिगो एयरलाइंस का किराया 19 मार्च का 9,466 रुपये है। वही मंगलवार को अहमदाबाद से लखनऊ आ रहे विमान का किराया 13,063 रुपये है। 21 मार्च को होली है, ऐसे में 19 मार्च को सबसे ज्यादा मारामारी है और फिर 20 मार्च को भी विमानों का किराया सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा है, लेकिन सबसे ज्यादा 19 मार्च और फिर वापसी में 24 मार्च (रविवार) है। 23 मार्च का विमान का किराया 24 मार्च की तुलना में कम है। 

19 मार्च दिल्ली से लखनऊ 

एयर इंडिया  - 16069 रुपये 

विस्तारा   -  11,762 रुपये 

इंडिगो    -    9,962 रुपये 

गो एयर   -   15,268 रुपये 

19 मार्च मुंबई से लखनऊ 

गो एयर  -  20,426 रुपये 

इंडिगो   -  22,439 रुपये 

एयर इंडिया  -  9,767 रुपये 

24 मार्च को लखनऊ से दिल्ली 

इंडिगो     -     10,209 रुपये 

एयर इंडिया  -    9,909 रुपये 

गो एयर    -    9,023 रुपये 

विस्तारा   -     7,301 रुपये 

24 मार्च को लखनऊ से मुंबई

इंडिगो   -     14,303 रुपये 

जेट एयरवेज - 36,757 रुपये 

एयर इंडिया - 17,324 रुपये 

गो एयर    -   12,633 रुपये 

24 मार्च को लखनऊ से बेंगलुरु 

इंडिगो    -   25,223 रुपये 

गो एयर  -   19, 492 रुपये 

नोट : यह किराया सोमवार की शाम छह बजे के आसपास लिया गया है, इसमें परिवर्तन भी संभव है। 

ट्रेनों में उमड़ी भीड़ 

होली में जाने वाले यात्रियों की भीड़ सोमवार को खूब रही। लखनऊ छपरा जैसी ट्रेनों में बर्थ मिलनी बंद हो गई। वहीं लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, गोरखपुर, बनारस, मेरठ जाने वाली ट्रेनों में बर्थ नहीं मिल रही हैं। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, 19 व 20 मार्च को भी जबरदस्त ट्रेनों में भीड़ है। फिर 23 व 24 मार्च को लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, पुणे, चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रहेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.