50 रो हाउस की कॉलोनी सहित पांच अवैध निर्माण किए सील, एलडीए ने की कार्रवाई
पंकज गुप्ता की रो हाउस कॉलोनी के 50 मकानों में निवशकों का फंसा हुआ है करीब 25 करोड़- गोमती नगर में एलडीए ने दो बड़े कामर्शियल कांपलेक्स के अवैध निर्माण किए है सील।
लखनऊ, जेएनएन। कुर्सी रोड पर रसूलपुर के पास नहर रोड पर एलडीए ने 50 रो हाउस की एक अवैध कॉलोनी मंगलवार को सील कर दी है। प्रत्येक मकान की कीमत करीब 35 लाख रुपए है। ऐसे में लोगों का करोड़ों रुपए इन मकानों में फंस गया है। दूसरी ओर गोमती नगर में भी दो कामर्शियल कांप्लेक्स सील किए गए हैं। जिनमें से एक तो दो प्लाटों को जोड़ कर बनाया गया था।
पंकज गुप्ता व अन्य ने ग्राम रसूलपुर, नहर रोड, जानकीपुरम में लगभग 30 हजार वर्गफुट में रो-हाउसिंग का निर्माण किया। नियमानुसार निर्माण न होने पर प्राधिकरण के विहित न्यायालय में वाद संख्या 12/2020 दायर किया गया था। अधिशासी अभियंता केके बंसला के नेतृत्व में जेई संजय शुक्ला व पुलिस बल की सहायता से इसको सील किया गया है।
दूसरी ओर विनयखंड में आवासीय प्लॉट पर व्यवसायिक निर्माण और विभूतिखंड में दो कामर्शियल भूखंड को जोड़कर एक निर्माण किया गया था। दोनों को सील कर दिया गया था। ये कार्रवाई भी अधिशासी अभियंता केके बंसला के नेतृत्व में ये अभियान संचालिित किया गया। प्राधिकरण के अवर अभियंता नरेंद्र सिंह ने बताया कि
विहित प्राधिकारी के आदेश पर अंजनी सिंह के भूखण्ड संख्या-1/89 , विनय खंड गोमती नगर पर किए जा रहे अनाधिकृत व्यावसायिक को एलडीए प्रवर्तन जोन-1के स्टाफ व पुलिस बल ने सील किया
दूसरी ओर अनीता केसरवानी के भूखण्ड संख्या-डी-120 व 121, विभूति खंड, गोमती नगर,पर दोनों प्लॉटों को जोड़कर निर्माण किया जा रहा था। इसको भी सील किया गया। नजूल अधिकारी पंकज कुमारके आदेेश पर लाल सिंह व अन्य के बसहा, कुर्सी रोड, निकट रंनजील नगर पर 450 मीटर भूखंड पर अनाधिकृत रूप से निर्माण कराया गया था। इसके अलावा आरबी इंटर कालेज की ओर से कुन्तीपुरम, नहर रोड, जानकीपुरम में भी अवैध निर्माण को सील किया गया।