Move to Jagran APP

प्रवासी मजदूर बनकर खाद्यान्न हड़पने पर नगर पंचायत अध्यक्ष पर दर्ज हुआ मुकदमा

अंबेडकरनगर में प्रवासी मजदूर बनकर अस्थाई राशन कार्ड का इस्तेमला कर खाघान्न हड़पने पर नगर पंचायत अध्यक्ष पर मुकमदा दर्ज।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 06:07 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 06:07 PM (IST)
प्रवासी मजदूर बनकर खाद्यान्न हड़पने पर नगर पंचायत अध्यक्ष पर दर्ज हुआ मुकदमा
प्रवासी मजदूर बनकर खाद्यान्न हड़पने पर नगर पंचायत अध्यक्ष पर दर्ज हुआ मुकदमा

अंबेडकरनगर, जेएनएन। नगर पंचायत इल्तिफातगंज की अध्यक्ष शौकतजहां पर धोखाधड़ी कर प्रवासी मजदूर बनकर खाद्यान्न लेने के आरोप में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। इब्राहिमपुर पुलिस ने यह कार्रवाई पूर्ति निरीक्षक टांडा की तहरीर पर की है।

loksabha election banner

आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष ने गत दिनों धोखाधड़ी कर अस्थाई राशन कार्ड बनवाकर खाद्यान्न लिया था मामला प्रकाश में आने के बाद डीएसओ ने आपूर्ति निरीक्षक को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। आपूर्ति निरीक्षक मुहीद खान ने तहरीर देते हुए बताया कि कोरोना महामारी के चलते सरकार बाहर से आए प्रवासी मजदूरों के लिए अस्थाई राशन कार्ड बनाकर राशन देने का निर्देश प्राप्त हुआ था। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष शौकतजहां धोखे से अस्थाई राशन कार्ड बनवाकर नौ किलोग्राम गेहूं व छह किलोग्राम चावल समेत अन्य खाद्यान्न लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नगर पंचायत अध्यक्ष पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। नगर पंचायत अध्यक्ष शौकतजहां ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कहा कि फर्जी तरीके से प्रवासी राशन कार्ड बनवाकर मेरी राजनीतिक छवि धूमिल करने व फंसाने का कुचक्र रचा गया है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.