Move to Jagran APP

स्मारकों में शूटिंग और फोटोग्राफी पर अब देना होगा शुल्क

स्मारक संरक्षण समिति ने छह घंटे शूटिंग का एक से डेढ़ लाख और 24 घंटे का ढाई से साढ़े पांच लाख तक शुल्क किया तय। प्री वेडिंग फोटोग्राफी के लिए 10 से 15 हजार रुपये का शुल्क लगाया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 07:59 PM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 08:55 AM (IST)
स्मारकों में शूटिंग और फोटोग्राफी पर अब देना होगा शुल्क
स्मारकों में शूटिंग और फोटोग्राफी पर अब देना होगा शुल्क

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी और नोएडा में दलित महापुरुषों के नाम पर बनाए गए स्मारकों और पार्कों में फिल्मों की शूटिंग और शादी के पहले की जाने वाली दुल्हा-दुल्हन की फोटोग्राफी पर जेब हल्की करनी होगी। स्मारक संरक्षण समिति ने इसको लेकर नीति बना दी है। जिसमें शूटिंग को छह और 24 घंटे के दो स्लॉट में बांटा गया है। जिसमें एक से लेकर ढाई लाख रुपये तक और प्री वेडिंग फोटोग्राफी के लिए 10 से 15 हजार रुपये का शुल्क लगाया जाना तय कर दिया गया है।

loksabha election banner

इस तरह से तय की गईं फिल्म धारावाहिक की शूटिंग दरें

  • सामाजिक परिवर्तन स्थल में छह घंटे का डेढ़ लाख और 24 घंटे का साढ़े चार लाख।     
  • गोमती विहार खंड-1 में छह घंटे का एक लाख, 24 घंटे का सवा दो लाख
  • गोमती विहार खंड  2 में छह घंटे का एक लाख और 24 घंटे का सवा लाख रुपये।
  • गोमती विहार खंड-3 में छह घंटे का एक लाख और 24 घंटे का 1.60 लाख
  • कांशीराम ग्रीन इको गार्डेन छह घंटे का डेढ़ लाख और 24 घंटे का साढ़े पांच लाख रुपये।
  • राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल नोएडा में छह घंटे का एक लाख और 24 घंटे का ढाई लाख।
  • अंबेडकर पार्क, बादलपुर में छह घंटे का एक लाख और 24 घंटे का दो लाख रुपये।
  • कांशीराम स्मारक स्थल, बौद्ध विहार शांति उपवन, रमाबाई अंबेडकर मैदान में एक लाख छह घंटे और ढाई लाख रुपये 24 घंटे में लिये जाएंगे।

प्री वेडिंग फोटोग्राफी की दरें

  • डॉ भीमराव अबंडेकर सामाजिक परितवर्तन स्थल, गोमती पार्क म्यूजिकल फाउंटेन, गोमती विहार खंड-1 और गोमती विहार खंड दो 15 हजार और 10 हजार रुपये शुल्क लिया जाएगा।
  • राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल नोएडा अंबेडकर पार्क, बादलपुर कांशीराम स्मारक स्थल, बौद्ध विहार शांति उपवन, रमाबाई अंबेडकर मैदान में प्री वेडिंग शूट के लिए 10 से 15 हजार रुपये लिये जाएंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.