Move to Jagran APP

सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास के पास पेड़ पर चढ़ा कर्जदार किसान

लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के पास कर्ज में डूबा युवक आत्मदाह की धमकी देकर पेड़ पर चढ़ गया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 16 Feb 2018 01:11 PM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2018 01:23 PM (IST)
सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास के पास पेड़ पर चढ़ा कर्जदार किसान
सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास के पास पेड़ पर चढ़ा कर्जदार किसान

लखनऊ (जेएनएन)। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने को बजट में बड़ी धनराशि का भले ही प्रावधान किया है, लेकिन अभी भी किसान बड़े कर्जदार हैं। लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के पास कर्ज में डूबा युवक आत्मदाह की धमकी देकर पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद बेटे की मनुहार के बाद नीचे उतरा। 

loksabha election banner

ललितपुर निवासी किसान युवक का नाम राम राज है। उसके ऊपर डेढ़ लाख रुपया का कर्ज है। लगातार बैंक तथा तहसील कर्मियों की धमकी के कारण राम राज बेहद परेशान है। इसी से ऊबने के बाद आज यह लखनऊ में मुख्यमंत्री के आवास के पास पहुंच गया। उसने अपने गले में मफलर का फंदा भी बना लिया। वह पेड़ से ही आत्महत्या की धमकी देने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगा रहा था। किसान राम राज ने कहा कि उस पर पिछले पांच साल से डेढ़ लाख का कर्ज है। वह इसे चुका नहीं पा रहा है। कई बार सरकार से गुहार लगाई लेकिन अब तक कोई कर्जमाफी नहीं हुई। युवक ने इस दौरान खुद को फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी करने की धमकी दी। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस उसे काफी समय तक मनाती रही। इसके बाद उसके बेटे को सामने लाया गया।

राम राज ललितपुर का किसान है। वह अपने बेटे के साथ लखनऊ आया था। उस पर डेढ़ लाख रुपए का कर्ज है, जिसे माफ कराने के लिए वह कई जगह गुहार लगा चुका था। कर्ज नहीं देने की स्थिति और अब तक कोई सरकारी मदद नहीं मिल पाने के कारण उसने खुदकुशी की धमकी का रास्ता अख्तियार किया। मुख्यमंत्री आवास के पास वह पेड़ पर चढ़ गया और गले में फांसी का फंदा डालकर धमकी देने लगा। इस दौरान पुलिस ने उसे काफी मनाने की कोशिश की। मौके पर राम राज के बेटे ने भी पिता से गुहार लगाई कि पापा उतर आओ नीचे। इसके बाद काफी मान मनौव्वल हुई तब राम राज आखिरकार नीचे उतरा। पुलिस राम राज और उसके बेटे को अपने साथ ले गई। इस दौरान राम राज ने कहा कि उस पर पांच वर्ष से डेढ़ लाख का कर्ज है। वह इसे चुका नहीं पा रहा है। सरकार से गुहार लगाई लेकिन अब तक कोई कर्जमाफी नहीं हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.