Move to Jagran APP

Lucknow Farmers Protest: सुलतानपुर हाइवे पर क‍िसानों ने क‍िया चक्का जाम, पुल‍िस ने ल‍िया ह‍िरासत में

Lucknow Farmers Protest लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन की अहिमामऊ-सुल्‍तानपुर रोड पर चक्‍का जाम की योजना पुलिस ने की व‍िफल। हरनाम सिंह वर्मा सहित किसानों को देवा रोड के पास पहुंचते ही पुलिस ने रोका। इस दौरान हरनाम सिंह वर्मा सहित किसानों ने गिरफ्तारी दी।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 03:12 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 05:08 PM (IST)
Lucknow Farmers Protest: सुलतानपुर हाइवे पर क‍िसानों ने क‍िया चक्का जाम, पुल‍िस ने ल‍िया ह‍िरासत में
Lucknow Farmers Protest : पुलिस ने रोड़ से गिरफ्तार कर किसानो को ईको गार्डन भेजा।

लखनऊ, जेएनएन। Lucknow Farmers Protest: केंद्र सरकार द्वारा पास किये गए किसान बिल के खिलाफ शुक्रवार को राजधानी में किसानो ने जगह जगह धरना प्रदर्शन किया।भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष आशीष यादव के साथ सैकड़ो की संख्या में किसानो ने ट्रैक्टर ट्राली में पराली भर कर सुल्तानपुर राजमार्ग पर जाम लगा दिया व अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी करने लगें।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने बताया कि पराली जलाने के नाम पर किसानो का लगातार उत्पीड़न हो रहा है किसानो पर फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे है व किसानों को जेल भेजा जा रहा है।इसके साथ की केंद्र सरकार द्वारा पास किया गया बिल किसान विरोधी है। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम रेट पर लगातार अनाज बेंचने को मजबूर है।सरकारी सेंटरों पर घर से बीस बीस किलोमीटर दूर जाकर भी किसान का घान नही खरीदा जा रहा है।ऐसे में सरकार को अपने कानून में बदलाव करना चाहिए।

 वहीं हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। किसान यूनियन के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को देखते हुए पहले से मौजूद शहीद पथ चौराहा अहिमामऊ पर एडीसीपी सुरेश चंद्र रावत एसीपी गोसाईगंज अर्चना सिंह, निरीक्षक सचिन सिंह सहित सुशांत गोल्फ सिटी सहित अन्य थानों की भारी फोर्स ने जिलाध्यक्ष आशीष यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनार सिंह अन्नू, इमरान खान संगठन महामंत्री गणेश शंकर वर्मा मंडल उपाध्यक्ष आजाद अंसारी, सचिव मनोज पटेल, प्रधान राम सागर यादव, अनिल द्विवेदी व प्रेमचंद लाला सहित बडी तादात में किसानोंं को ह‍िरासत में लेकर  ईको गार्डन भेज दिया।

 

बता दें, राजधानी में कई अलग-अलग इलाकों में लगभग 200 किसानों ने प्रदर्शन किया, कुछ को उनके घर व गांव में ही पुलिस ने नजरबंद कर दिया। 

 

धान क्रय केंद्र पर हंगामा

काकोरी में धान क्रय केंद्र पर धान न लेने को लेकर किसानों ने प्रभारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय क्रेंद पर हाइब्रिड धान लिया जा रहा है। अन्य किस्मों के धान वाले किसानो को वापस किया जा रहा था। शुक्रवार को किसानो ने प्रभारी की मनमानी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि प्रभारी किसानों को धान को मानक विपरीत बता कर वापस कर देती है। जबकि बड़े व्यपारियों का धान ले रही है। किसानों के प्रदर्शन के समय क्रय केंद्र के कर्मचारी मौके भाग निकले। हालांकि, प्रभारी ने बताया कि बीमारी की वजह से कर्मचारी अनुपस्थित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.