Move to Jagran APP

CM योगी आदित्यनाथ से मिले गायक सोनू निगम, बोले-मुख्यमंत्री दूरदर्शी सोच के डायनमिक लीडर

Sonu Nigam सोनू निगम ने अपनी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच आज की मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री की काफी तारीफ की और खुद को उनका प्रशंसक बताया। नोएडा में प्रस्तावित फिल्म सिटी समेत कई विषयों पर वार्ता की।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 06:39 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 06:39 PM (IST)
CM योगी आदित्यनाथ से मिले गायक सोनू निगम, बोले-मुख्यमंत्री दूरदर्शी सोच के डायनमिक लीडर
मुख्यमंत्री ने सोनू निगम को अयोध्या के श्रीराम मंदिर शिलान्यास का सिक्का और कुंभ की एक पुस्तक भेंट की।

लखनऊ, जेएनएन। दुनिया के करोड़ों लोगों को अपना चहेता बनाने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ की फैन लिस्ट में नया नाम जुड़ गया है। प्रख्यात गायक सोनू निगम ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट की और नोएडा में प्रस्तावित फिल्म सिटी समेत कई विषयों पर वार्ता की।

loksabha election banner

सोनू निगम ने अपनी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच आज की मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री की काफी तारीफ की और खुद को उनका प्रशंसक बताया। मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात के दौरान सोनू निगम को अयोध्या के श्रीराम मंदिर शिलान्यास का सिक्का और कुंभ की एक पुस्तक भेंट की।

सोनू निगम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत ही डायनामिक और दूरदर्शी नेता हैं। अगर ऐसे लोगों का नेतृत्व किसी प्रदेश या देश को मिलता है तो उसकी प्रशंसा की जानी चाहिए। यही वजह थी कि लखनऊ में था तो उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैंने उनसे सिर्फ यही कहा है कि उनकी सोच इतनी अच्छी है कि उससे सभी को जुडऩा चाहिए। अगर हमारे लिए कोई भी सेवा हो तो हम उसमें सहयोग देने के लिए तैयार हैं।

उत्तर प्रदेश के दौरे पर आए बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने रविवार को अयोध्या में अपने मित्रों के साथ रामलला का दर्शन किया था। सोनू निगम ने मंगलवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन करेंगे।

अयोध्या में रामलला के दरबार लगाने के बाद सोनू निगम ने मंदिर निर्माण में एक ईंट रखने की भी इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि वास्तव में यह मेरी ही नहीं समस्त भारतवासियों की इच्छा है कि वह राम मंदिर में अपना योगदान कर सकें। सोनू निगम ने कहा भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या आकर अभिभूत हूं। अयोध्या तो भारत का हृदय स्थल है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.