Move to Jagran APP

बोर्ड का बिगुल: छोटे प्रश्‍नों पर दें विशेष ध्‍यान, यहा दिखाएंगे सफलता का मार्ग

केंद्रीय विद्यालय बाराबंकी के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं विषय विशेषज्ञ अजय प्रताप सिंह ने परीक्षार्थियों की रसायन विज्ञान विषय से जुड़ी शंकाओं का समाधान किया और टिप्स भी दिए।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 05:07 PM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 08:34 AM (IST)
बोर्ड का बिगुल: छोटे प्रश्‍नों पर दें विशेष ध्‍यान, यहा दिखाएंगे सफलता का मार्ग
बोर्ड का बिगुल: छोटे प्रश्‍नों पर दें विशेष ध्‍यान, यहा दिखाएंगे सफलता का मार्ग

लखनऊ, जेएनएन। सीबीएसई बोर्ड 12वीं में रसायन विज्ञान विषय के छोटे प्रश्न आपकी मार्किंग बढ़ाएंगे। इनकी अच्छे से तैयारी कर लें। गत वर्ष प्रश्नपत्र में कुल प्रश्नों की संख्या 27 थी। बोर्ड परीक्षा 2020 में प्रश्नपत्र में कुल 37 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमे 20 नंबर के छोटे प्रश्न होंगे। जिसमे बहुविकल्पीय, अति लघुउत्तरीय और असरशन एंड रीजन (कथन और कारक) वाले प्रश्न हैं।

loksabha election banner

इसके अलावा लघुउत्तरीय और दीर्घउत्तरीय होंगे। प्रश्नपत्र का पूर्णांक 70 नंबर का होगा। रविवार को दैनिक जागरण कार्यालय में आयोजित 'बोर्ड का बिगुल' में केंद्रीय विद्यालय बाराबंकी के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं विषय विशेषज्ञ अजय प्रताप सिंह ने परीक्षार्थियों से फोन पर बात कर परीक्षा से जुड़े सुझाव दिए। उन्होंने परीक्षार्थियों की विषय से जुड़ी शंकाओं का समाधान भी किया और उन्हें सफलता के टिप्स भी दिए।

Q: फिजिकल केमेस्ट्री में न्यूमेरिकल्स में दिक्कत होती है। कैसे तैयारी करें? (प्रियांशु यादव, लखनऊ पब्लिक स्कूल आनंद नगर शाखा)

A: इसके लिए सल्यूशन, इलेक्ट्रो केमेस्ट्री और केमिकल काइनेटिक्स की छोटी-छोटी परिभाषाएं अच्छे से तैयार कर लें आपको न्यूमेरिकल्स में आसानी होगी।


Q: कम समय में अच्छी तैयारी के लिए क्या करें? (अभिषेक गुप्ता, भारती इंटर कॉलेज, अयोध्या)

A: अनसॉल्वड पेपर से तैयारी करें। छोटे प्रश्नों पर अधिक ध्यान दें। सीबीएसई की वेब साइट पर आपको अनसॉल्वड पेपर मिल जाएंगे।


Q: आर्गेनिक रिएक्शन की तैयारी कैसे करें? (अंकित कुमार, उतरौला)

A: फ्लो चार्ट बना कर कमरे में लगा लें और उससे प्रैक्टिस करें। इसके अलावा नेम रिएक्शन पर फोकस करें।


Q: डीजल तेल में कार्बन परमाणुओं की संख्या कितनी होती है? (अभिषेक गुप्ता, हरदोई)

A: नौ से 11 कार्बन होते हैं। कभी-कभी 12 भी होते हैं।


Q: शुद्ध जल का पीएच मान क्या होता है? (आशुतोष, हरदोई)

A: शुद्ध जल का पीएच मान सात होता है।


Q: सर समय बहुत कम बचा है। अच्छे नंबर लाने के लिए कैसे तैयारी करें? (ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, हामिद अली इंटर कॉलेज, हरदोई)

A: पेपर के पैटर्न के हिसाब से तैयारी करें। इसके अलावा जिस विषय पर आपको अच्छा कमांड हो उस पर अधिक समय दें। यह सिर्फ रिवीजन का समय है। मुख्य रूप से शार्ट प्रश्नों का फोकस करें।


Q:  रिएक्शन तैयार करने में दिक्कत होती है, क्योंकि अक्सर भूल जाता हूं। (मो. कैफ, आनंद पब्लिक इंटर कॉलेज, हरदोई)

A: मुख्य रूप से 10 रिएक्शन हैं। उनका चार्ट बनाकर कमरे में लगा लिए। इसके बाद लगातार रिवीजन करिए और फिर बिना देखे लिखिए।


Q: प्रश्नपत्र पुराने पैटर्न पर होगा अथवा नए। (तुषार मिश्रा, गोला लखीमपुर)

A: पूरा प्रश्नपत्र नए पैटर्न से होगा। इस बार कुछ टॉपिक्स हटाए गए हैं। पी ब्लाक में ग्र्रुप 15 को सलेबस से इस बार हटाया गया है। सॉलिड स्टेट टॉपिक को गत वर्ष ही हटा दिया गया था।


Q: प्रयोगशाला विधि नहीं समझ में आती है, कैसे तैयारी करें? (चंदन पांडेय, गोंडा)

A: पांच कंपाउंड हैं जो पूछे जाते हैं। रिएक्शन को भी अच्छे से लिख-लिखकर तैयार करें।


Q: इस बार का सलेबस क्या होगा। कुल कितने प्रश्न पूछे जाएंगे? (केके श्रीवास्तव, शिक्षक, अयोध्या)

A: इस बार कुल 37 प्रश्न पूछे जाएंगे। सलेबस पूरा नया है।

ऐसा होगा प्रश्नपत्र  

  • प्रश्नपत्र का टोटल पूर्णांक 70 अंक का होगा।
  • 20 अंक के छोटे प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक एक  नंबर का होगा।
  • 07 प्रश्न शार्ट टाइप प्रश्नों में प्रत्येक 02 नंबर का होगा।
  • 07 प्रश्न तीन-तीन नंबर के होंगे।
  • 03 प्रश्न पांच-पांच नंबर के होंगे।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • इस बार बी ब्लाक में ग्र्रुप 15 टॉपिक हटा दिया गया है। उससे प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे।
  • समय प्रबंधन का सबसे ज्यादा ध्यान रखें।
  • अगर आपने सीबीएसई के परीक्षा फार्म में प्रश्नपत्र हल करने के लिए ङ्क्षहदी विषय चुना है तो ङ्क्षहदी में ही उसके उत्तर दें।
  • एक अंक के प्रश्नों के लिए दो मिनट का समय दें।
  • दो अंक के प्रश्नों के लिए चार मिनट का समय दें।
  • तीन अंकों के प्रश्नों के लिए छह से सात मिनट का समय दें।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.