Move to Jagran APP

पंचायत चुनाव के बीच सपा व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल का समाजवादी पार्टी से त्यागपत्र

Samajwadi Vyapar Sabha UP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे पत्र में उन्होंने त्यागपत्र को तत्काल प्रभावी माने जाने तथा मुलायम सिंह यादव अखिलेश यादव का आभार प्रकट करने के साथ पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद प्रेषित किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 11:59 AM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 11:59 AM (IST)
पंचायत चुनाव के बीच सपा व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल का समाजवादी पार्टी से त्यागपत्र
समाजवादी पार्टी की समाजवादी व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बीच में समाजवादी पार्टी को रविवार को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार मजबूती देने वाले मेरठ के गोपाल अग्रवाल का पार्टी से मोहभंग हो गया है। प्रदेश के व्यापारियों को समाजवादी पार्टी के पक्ष करने के लिए बड़े प्रयास करने वाले नेता ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी की समाजवादी व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा दो बार पार्टी के प्रदेश सचिव रहे मेरठ के गोपाल अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी से आज त्यागपत्र दे दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे पत्र में उन्होंने त्यागपत्र को तत्काल प्रभावी माने जाने तथा मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव का आभार प्रकट करने के साथ पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद प्रेषित किया।

मूल रूप से आगरा निवासी गोपाल अग्रवाल ने 1967 में युवजन सभा से जुडऩे के बाद जीवन में समाजवादी आंदोलन से पृथक पार्टी में प्रवेश नहीं लिया। छात्र राजनीति से पूर्णकालीन भूमिका के साथ गोपाल अग्रवाल ने हिन्द मजदूर सभा ट्रेड यूनियन गतिविधियों एवं जॉर्ज फर्नाडीज के द्वारा प्रकाशित समाचार-पत्र प्रतिपथ में भी कार्य किया। वह आपातकाल में भूमिगत रहे जबकि उनकी गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाने की खातिर परिवार को कठोर यातनाएं दी गयी।

मेरठ प्रवास के दौरान उन्होंने व्यापारी राजनीति संभाली। मेरठ में समाजवादी पार्टी के अक्टूबर-नवंबर 2006 में आयोजित तीन दिनी प्रदेश महासम्मेलन के संयोजक रहे। वह समाजवादी चिंतन डॉ. राममनोहर लोहिया के जीवन काल में ही समाजवादी पार्टी से जुड़े। उन्होंने 1974 के सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के साथ काम किया। गोपाल अग्रवाल ने कहा है कि उनके परिवार का चार पीढिय़ों के साथ समाजवादी अंदोलन का इतिहास है। वह जीवन पर्यन्त राजनीति में सक्रिय रुप से बने रहेंगे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.