Move to Jagran APP

अखिलेश यादव ने BJP पर बोला हमला- पुलिस को खुली छूट का नतीजा उन्नाव जैसी घटना

Samajwadi Party समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आरके चौधरी के साथ दो दर्जन से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूर्व मंत्री आरके चौधरी का कांग्रेस से मोहभंग होने के बाद वह नया ठिकाना खोज रहे थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 01:45 PM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 05:07 PM (IST)
अखिलेश यादव ने BJP पर बोला हमला- पुलिस को खुली छूट का नतीजा उन्नाव जैसी घटना
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आरके चौधरी को पार्टी की सदस्यता दिलाई

लखनऊ, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री आरके चौधरी ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। लखनऊ के मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से कांग्रेस से लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने वाले आरके चौधरी बसपा के बाद समाजवादी पार्टी से आरके चौधरी कांग्रेस में पहुंचे थे।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आरके चौधरी के साथ दो दर्जन से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूर्व मंत्री आरके चौधरी का कांग्रेस से मोहभंग होने के बाद वह नया ठिकाना खोज रहे थे।

पूर्व मंत्री आरके चौधरी के साथ दो दर्जन से अधिक लोग सपा में शामिल: आरके चौधरी 2019 में लखनऊ की मोहनलालगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी थे। आरके चौधरी के साथ पूर्व विधायक कालीचरण राजभर तथा पूर्व आइपीएस अधिकारी गुरबचन लाल आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व कैबिनेट मंत्री जय नरायण तिवारी यूपी में तत्कालीन कांग्रेस और बसपा की सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

कालीचरन राजभर गाजीपुर जिले के जहूराबाद विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं विधानसभा में बसपा से विधायक थे। 2007 में कालीचरन 15वीं विधानसभा सभा में विधायक रहे।आरके चौधरी के अलावा पूर्व  मंत्री जय नारायण तिवारी सुल्तानपुर, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह वाराणसी, पूर्व आईपीएस हरीश कुमार ,विद्या चौधरी पूर्व विधायक बसपा समेत अन्य दलों के कई नेता सपा में शामिल हुए हैं।

भाजपा सरकार तो अब जा रही है: इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार तो अब जा रही है। 2022 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। प्रदेश की सरकार तो जो एमओयू हो चुका है, उसका भी एमओयू करती है। उन्होंने कहा कि उन्नाव में लगातार महिला के खिलाफ अपराध हो रहे हैं। हाथरस में तो रात में ही बेटी को जला दिया। प्रदेश सरकार को ट्रैक्टर से नाराजगी है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यहां पर किसानों को फसलों की कीमत नहीं मिल रही है। हर सरकारी चीज बेची जा रही है। पुलिस को खुली छूट देने का नतीजा है कि पुलिस अभिरक्षा में लोगों की मौत हो रही है। इसके साथ ही महंगाई चरम पर है। हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती जा रहीं हैं। यह सरकार तो कांग्रेस से भी आगे निकल गई है। जब चुनाव होने में 200 दिन बचे हों तो कैसे 5 हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट होगा।अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया गया था। लेकिन किसान महंगाई से परेशान हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर पेट्रोल-डीजल के मुनाफे का पैसा कहां जा रहा है। किसानों को कुछ मिल नहीं रहा है। यूरिया, खाद-मक्का, धान का पैसा कहां जा रहा है।हर चीज बेची जा रही है। जब हर चीज बेची जाएगी तो हमारे संविधान द्वारा दिए गए नौकरी के अधिकार कहां रहेगा।

अखिलेश यादव ने कहा पुलिस जो कह दे रही है सरकार वो मान ले रही है। उन्नाव में दो बहनों की जान चली गई और एक बचेगी या नहीं यह बड़ा सवाल है। राजधानी लखनऊ से सटे उन्नाव में लगातार घटनाएं हो रही हैं। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है। जब सरकार पुलिस को खुली छूट दे देगी तो यह ही होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के लोगों को दुखी किया हैऔर किसानों के सामने संकट पैदा कर दिया है। भाजपा ने बहुत कुछ कहा था, जब करने का समय आया तो ऐसा कानून बना दिया जिससे पूरी खेती-किसानी संकट में चली जाएगी। पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढऩे से महंगाई बढ़ती है।

सपा का नया थीम सॉन्ग लॉन्च: समाजवादी पार्टी ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए एक नया थीम सॉन्ग भी लॉन्च किया है। इस गाने के बोल हैं "नई हवा है नई सपा है नई हवा है बड़ों का हाथ युवा का साथ।"


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.