Move to Jagran APP

Kalyan Singh Health Update: पूर्व CM कल्याण सिंह की हालत नाजुक, देखने PGI पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Kalyan Singh Health Update उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति बिगड़ गई है। बुधवार को सांस लेने में परेशानी होने के कारण उनको मैकेनिकल वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। वह लखनऊ के एसजीपीजीआइ में भर्ती हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 21 Jul 2021 10:22 AM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 12:55 AM (IST)
Kalyan Singh Health Update: पूर्व CM कल्याण सिंह की हालत नाजुक, देखने PGI पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति बिगड़ गई है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति बिगड़ गई है। बुधवार को सांस लेने में परेशानी होने के कारण उनको मैकेनिकल वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआइ) से मिली जानकारी के अनुसार क्रिटिकल केयर मेडिसिन के गहन चिकित्सा कक्ष (आइसीयू) में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। कल्याण सिंह को देखने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से पूर्व सीएम के स्वास्थ्य की जानकारी ली। राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को लखनऊ में हैं।

prime article banner

एसजीपीजीआइ के डॉक्टरों के अनुसार शनिवार से 89 वर्षीय पूर्व सीएम व वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह की तबीयत चिंताजनक बनी हुई है। अब वह खुद से ऑक्सीजन नहीं ले पा रहे हैं। इसकी वजह से उनके फेफड़ों और खून में पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। फेफड़े, दिल, गुर्दा, लिवर पर दबाव बढ़ गया है। इसका असर दिमाग पर भी पड़ रहा है, जिसके चलते मंगलवार की रात डॉक्टरों ने कल्याण सिंह के गले में ट्यूब डालकर फेफड़ों को ऑक्सीजन देनी शुरू की। इसे चिकित्सा भाषा में इंट्यूबेट (मैकेनिकल वेंटिलेशन) कहते हैं। उनके शरीर में संक्रमण अभी भी बना हुआ है। उनके उपचार में दिल, गुर्दा, डायबिटीज, न्यूरो, यूरो, गैस्ट्रो व क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग समेत 12 विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम लगातार निगरानी में लगी हुई है। उनकी तबीयत अधिक बिगड़ने के बाद परिवार के लोगों को भी अस्पताल बुला लिया गया है।

एसजीपीजीआइ में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लेने बुधवार दोपहर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। उनके साथ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कानून मंत्री बृजेश पाठक और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। रक्षा मंत्री करीब 15 मिनट तक एसजीपीजीआई में रुके रहे और डॉक्टरों एवं परिवारजन से उनके सेहत के बारे में बातचीत करते रहे, लेकिन इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी आंखें नहीं खोली। उन्हें आइसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। उनके सभी पैरामीटर की क्लोज मॉनिटरिंग की जा रही है। तबीयत में सुधार नहीं होने से परिवार समेत डॉक्टर भी चिंतित हैं।

एसजीपीजीआइ के निदेशक डॉक्टर आरके धीमन ने बताया कि कल्याण सिंह की तबीयत नाजुक बनी हुई है, मगर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष लगातार उनकी निगरानी रख रहे हैं। वह स्वयं भी कई बार राउंड ले रहे हैं। अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री के परिवारजन मौजूद हैं। रक्षामंत्री राजनाथ ने उनके बेटे और पौत्र से भी बातचीत की। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं भी दी है। इससे पहले मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी उन्हें देखने एसजीपीजीआइ अस्पताल पहुंची थीं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दो बार एसजीपीजीआइ जा चुके हैं।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को तीन जुलाई के देर रात लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने के बाद चार जुलाई की शाम संजय गांधी पीजीआइ में शिफ्ट किया गया। उनको पीजीआइ के सीसीएम (क्रिटिकल केयर मेडिसिन) डिपार्टमेंट के आइसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती किया गया है। कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुंच रहे हैं। तीन बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जा चुके हैं और उनके इलाज की लगातार निगरानी कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK