Move to Jagran APP

भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी का चेहरा : राजनाथ सिंह

देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता को पार्टी का चेहरा मानते हैं। मीरजापुर में आज विंध्यधाम में पूजा-अर्चना के बाद उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में वह पार्टी के चेहरा के सवाल पर जवाब दे रहे थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 16 Apr 2016 10:28 PM (IST)Updated: Sun, 17 Apr 2016 10:55 AM (IST)
भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी का चेहरा : राजनाथ सिंह

लखनऊ। देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता को पार्टी का चेहरा मानते हैं। मीरजापुर में विंध्यधाम में पूजा-अर्चना के बाद उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में वह पार्टी के चेहरा के सवाल पर जवाब दे रहे थे।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी का चेहरा के सवाल पर कहा कि हमारा हर कार्यकर्ता चेहरा है। चुनाव के बाद हमारी पार्टी का विधायक दल यह तय करेगा कि राज्य की बागडोर किसके हाथ में हो।

कश्मीर मामले की जांच

राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर में सैनिकों पर छेडख़ानी संबंधी आरोपों की जांच हो रही है। अधिकांश तथ्य सबके सामने हैं फिर भी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी। पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय कैदियों की रिहाई के मसले पर कहा कि सरकार अपने स्तर से पूरा प्रयास कर रही है। वार्ता जारी है, सकारात्मक नतीजे जल्द सामने होंगे। लातूर में भीषण जल संकट पर गृहमंत्री ने कहा कि हम अब स्थायी समाधान तलाश रहे हैं। प्रधानमंत्री पेयजल योजना के तहत समस्या का समाधान किया जा रहा है।

विंध्यधाम में राजनाथ सिंह ने किया त्रिकोण पूजन

नवरात्र बीतने के बाद विंध्यधाम पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यहां सविधि पूजन-अर्चन किया और ढाई वर्ष पूर्व मांगी गई मन्नत के पूर्ण होने पर देवी मां के चरणों में शीश नवाकर आभार भी व्यक्त किया। राजनाथ सिंह के करीबियों के मुताबिक 2013 के नवंबर में लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान ही राजनाथ सिंह विंध्य धाम आए थे। देवी दरबार में उन्होंने देश को कांग्रेस के शासन से मुक्त कराने तथा भाजपा की सरकार बनाने की मन्नत मांगी थी। देवी मां ने उनकी मन्नत पूरी की। इसके बाद व्यस्तता के चलते राजनाथ सिंह विंध्यधाम नहीं आ सके थे। इस बीच उनकी धर्मपत्नी, पुत्र पंकज सिंह व परिवार के अन्य सदस्य कई बार मां विंध्यवासिनी के दरबार में अपनी हाजिरी दे चुके थे। विंध्यधाम पहुंचे गृहमंत्री ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेका। विंध्यधाम में पूजन के बाद देर रात उनका काफिला काली खोह, अष्टभुजा व तारा देवी के मंदिरों की ओर रवाना हो गया। तारा देवी के मंदिर को तंत्र अनुष्ठान के लिए भी जाना जाता है।

अटकलों को विराम

राजनाथ सिंह के नवरात्र बाद विंध्यधाम में दर्शन-पूजन को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। इसके तमाम अर्थ व निहितार्थ भी चर्चाओं में थे। राजनाथ सिंह ने ही स्पष्ट किया कि नवरात्र में दर्शनार्थियों को कोई दिक्कत न हो, इसलिए ही नवरात्र बाद पूजन का कार्यक्रम बनाया। इससे पहले राजनाथ सिंह की पत्नी सावित्री सिंह चैत्र नवरात्र की सप्तमी को विंध्यधाम में दर्शन-पूजन करने आई थीं।

20 को लखनऊ आएंगे राजनाथ

गृहमंत्री राजनाथ सिंह का 20 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में रहेंगे। गृहमंत्री 20 अप्रैल को शाम 4:30 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। राजनाथ सिंह इसके बाद सरोजनीनगर में सौ बेड के एक अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन वह पूर्व सांसद लालजी टंडन की पौत्री के विवाह में भी शामिल होने के बाद नई दिल्ली लौट जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.