Move to Jagran APP

UP के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ ED ने भी आय से अधिक संपत्ति मामले में दर्ज किया केस

ईडी ने पूर्व मंत्री पर शिकंजा कसते हुए एक और केस दर्ज किया है। खनन खोटाले में आरोपित गायत्री के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह दूसरा केस दर्ज किया गया है। इससे पहले विजिलेंस ने भी आय से अधिक का केस दर्ज किया था।

By Umesh Kumar TiwariEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 07:11 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 09:37 PM (IST)
UP के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ ED ने भी आय से अधिक संपत्ति मामले में दर्ज किया केस
यूपी में सपा शासनकाल में हुए खनन घोटाले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। यूपी में समाजवादी पार्टी शासनकाल में हुए खनन घोटाले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मंत्री पर शिकंजा कसते हुए एक और केस दर्ज किया है। खनन खोटाले में आरोपित गायत्री के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह दूसरा केस दर्ज किया गया है। इससे पहले विजिलेंस ने भी आय से अधिक का केस दर्ज किया था। ईडी अब प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत भी पूर्व मंत्री गायत्री पर अपना शिकंजा कसेगी। 

loksabha election banner

ईडी इस मामले में जल्द आरोपित पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर नए सिरे से पूछताछ किए जाने की तैयारी कर रही है। गायत्री से सौ से अधिक नामी-बेनामी संपत्तियों के बारे में सवाल-जवाब किए जाएंगे। ईडी ने खनन घोटाले में गायत्री व अन्य आरोपितों के विरुद्ध मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर अपनी जांच के कदम बढ़ाए थे। इसी कड़ी मेंं 30 दिसंबर 2020 को गायत्री के सात ठिकानों पर ईडी ने ताबड़तोड़ छापे मारे थे और सौ से अधिक संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए थे।

इस कार्रवाई में 56 संपत्तियों को पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने अपने परिवारीजन व कंपनियों के नाम पर करीब 36 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा 23 बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद किए गये थे। ईडी लखनऊ के ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह केे निर्देशन में चल रही कार्रवाई के तहत गायत्री की संपत्तियों की गहनता से छानबीन की जा रही है। अब ईडी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में गायत्री की संपत्तियों को अटैच करने का सिलसिला भी शुरू करेगी। 

प्रवर्तन निदेशालय अभी तक खनन घोटाले में सीबीआइ की एफआइआर के आधार पर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति व अन्य के विरुद्ध जांच कर रही थी। इसी कड़ी में ईडी ने 30 दिसंबर, 2020 को पूर्व मंत्री के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। ईडी की छापेमारी के दौरान गायत्री की 100 से अधिक नामी-बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे। संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की छानबीन के आधार पर अब ईडी गायत्री के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया है।

पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के विरुद्ध करीब दो माह पूर्व विजिलेंस ने भी आय से अधिक का केस दर्ज किया था। विजिलेंस की खुली जांच में गायत्री की आय से छह गुना अधिक संपत्ति सामने आई थी। जांच में गायत्री की लखनऊ, अमेठी, सुलतानपुर व प्रतापगढ़ में 21 संपत्तियां सामने आई थीं। दूसरी ओर ईडी की छापेमारी में गायत्री के ठिकानों से जिन 100 से अधिक संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे, उनमें 56 संपत्तियां गायत्री ने अपने परिवारीजन व करीबियों के नाम करीब 36 करोड़ रुपये में खरीदी थीं। साथ ही 23 बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.