Move to Jagran APP

CM योगी आदित्यनाथ रामनगरी अयोध्या से कर्मभूमि गोरखपुर रवाना, गोरखपुर में मनाएंगे दीपावली

CM Yogi Adityanath अयोध्या से गोरखपुर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह हनुमानगढ़ी जाकर बजरंगबली का दर्शन किया। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लेने के साथ कारसेवक पुरम का निरीक्षण किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 11:23 AM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2020 01:10 PM (IST)
CM योगी आदित्यनाथ रामनगरी अयोध्या से कर्मभूमि गोरखपुर रवाना, गोरखपुर में मनाएंगे दीपावली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी जाकर बजरंगबली का दर्शन किया।

लखनऊ, जेएनएन। रामनगरी अयोध्या में शुक्रवार को ऐतिहासिक पल के साक्षी एवं सूत्रधार सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को रामनगरी से अपनी कर्मभूमि गोरखपुर रवाना हो गए। वह गोरखपुर में शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में पूजन के बाद वनटंगिया समाज के लोगों के साथ दीपावाली मनाएंगे।

loksabha election banner

अयोध्या से गोरखपुर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह हनुमानगढ़ी जाकर बजरंगबली का दर्शन किया। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लेने के साथ कारसेवक पुरम का निरीक्षण किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबह भी राम की पैड़ी का निरीक्षण करने के बाद यात्री निवास पर शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। योगी आदित्यनाथ ने महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन दस से मुलाकात कर राम की पैड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी योगी के साथ थे।

बैठक के बाद वह गोरखपुर हुए रवाना। गोरखपुर में आज वन टांगिया समाज के लोगों के साथ दीपावली मनाएंगे। आज शाम को उनका गोरखनाथ मंदिर में पूजा भी करने का कार्यक्रम है। इस बार अयोध्या की दिवाली को भव्य रूप दिया गया। अयोध्या में तीन दिन तक दीपोत्सव का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। शुक्रवार को छोटी दिवाली के मौके पर दुनिया ने छह लाख से अधिक दीपों की रोशनी से जगमगाई अयोध्या देखी। 492 साल में यह पहला मौका था, जब राम जन्मभूमि पर 11 हजार दीये जलाए गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रात्रि विश्राम अयोध्या में ही किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.