Move to Jagran APP

दीपोत्सव : कोरिया की प्रथम महिला के सम्मान में योगी आदित्यनाथ ने दिया रात्रिभोज

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की पत्नी किम जुंग सुक के सम्मान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में स्वागत किया।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 09:11 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 08:48 AM (IST)
दीपोत्सव  : कोरिया की प्रथम महिला के सम्मान में योगी आदित्यनाथ ने दिया रात्रिभोज
दीपोत्सव : कोरिया की प्रथम महिला के सम्मान में योगी आदित्यनाथ ने दिया रात्रिभोज

लखनऊ (जेएनएन)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की पत्नी किम जोंग सुक के सम्मान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने आवास पर रात्रिभोज दिया। वह छह नवंबर को अयोध्या में आयोजित 'दीपोत्सव' में भाग लेने के लिए यहां आई हैं। रात्रि भोज में राज्यपाल राम नाईक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ.दिनेश शर्मा, सरकार के वरिष्ठ मंत्री, अधिकारी और किम के साथ आये प्रतिनिधिमंडल के लोग शामिल थे। वह रात में यहां होटल ताज विवांता में रुकेंगी। मंगलवार को दीपोत्सव में भाग लेने सड़क मार्ग से अयोध्या रवाना होंगी। दीपोत्सव में हिस्सा लेने के बाद रात में ही अयोध्या से लखनऊ वापस आएंगी। 

loksabha election banner

अयोध्या की दीपावली की गवाह बनेंगी किम 
यह पहला मौका होगा जब अयोध्या की दीपावली की गवाह किसी देश की प्रथम महिला होंगी। उनके साथ ही छह नवंबर को देशभर से अति विशिष्ट हस्तियों का जमावड़ा अयोध्या में होगा। इसके अलावा सरकार और संगठन के करीब तीन दर्जन प्रमुख लोग भी होंगे।

 

पुराने रिश्तों की मिठास बढे़गी
अगले दिन बुधवार को किम यहीं से सियोल (दक्षिण कोरिया की राजधानी) जाएंगी। सुंग के खास मेहमान होने से अयोध्या और कोरिया का करीब 2000 वर्ष पुराना रिश्ता ताजा हो जाएगा। कहा जाता है कि कोरिया के करक राज वंश की पितामही रानी हो अयोध्या की ही राजकुमारी सुरी रत्ना थीं। किम जुंग सुक के आगमन से अयोध्या और दक्षिण कोरिया के पुरातन रिश्तों की मिठास और बढ़ेगी। उनके आगमन को देखते लखनऊ और अयोध्या में व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.