Move to Jagran APP

मुलायम सिंह ने राम भक्तों के खून से अयोध्या को किया लाल: केशव प्रसाद मौर्या

गोंडा और फैजाबाद में मुलायम सिंह पर निशाना साधते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने राम भक्तों के खून से अयोध्या को लाल किया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 05:42 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 08:41 AM (IST)
मुलायम सिंह ने राम भक्तों के खून से अयोध्या को किया लाल:  केशव प्रसाद मौर्या
मुलायम सिंह ने राम भक्तों के खून से अयोध्या को किया लाल: केशव प्रसाद मौर्या
लखनऊ (जेएनएन)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने शनिवार को फैजाबाद में कांग्रेस व सपा पर जमकर निशाना साधा। सपा पर निशाना साधते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि मुलायम सिंह ने राम भक्तों के खून से अयोध्या को लाल किया। अब उन्हें भगवान विष्णु याद आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस पर तीर चलाते हुए कहा कि कांग्रेस ने दुनिया में देश को पीछे ले जाने के लिए गंदे नाले का काम किया है। राहुल गांधी जो हनुमान चालीसा भी नहीं पढ़ सकते, अब कैलाश मानसरोवर जा रहे हैं। दरअसल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या शनिवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर फैजाबाद और गोंडा पहुंचे। इस दौरान स्वतंत्र प्रभार की मंत्री अनुपमा जायसवाल भी उनके साथ मौजूद रहीं।


राम मंदिर के मुददे पर बोले केशव
फैजाबाद पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का फूलों का गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया गया। यहां उन्होंने स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत लगभग 141 करोड़ रुपए लागत के 119 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर मुददे पर कहा कि मैं बोलूंगा नहीं करके दिखाऊंगा। पांच अक्टूबर को दिल्ली में संतों की बैठक होने वाली है। जो भी होगा निर्णय होगा, सरकार गंभीरता लेगी।


गोंडा को मिली 174 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
इसके बाद उप मुख्यमंत्री गोंडा स्थित जिला मुख्यालय स्थित शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज मेंआयोजित सभा पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बगैर भेदभाव सभी जाति वर्ग के लोगों का विकास कर रही है। विपक्षी दल केवल विरोध तक सीमित हैं। जो भी विकास कार्य होगा उसमें जन प्रतिनिधियों के प्रस्तावों का ध्यान रखा जाएगा। सपा बसपा को जनता ने पूरी तरह नकार दिया। पछली सरकारों ने कुछ नहीं किया। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का 73 से अधिक सीटों का कब्जा होगा। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने 174 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम पर टिप्पणी करने वाले कांग्रेसियों सुन लो। राहुल गांधी परिवार के न होते तो उन्हें भाजपा में मंडल अध्यक्ष पद भी नही मिलता। जनता लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों को कड़ी शिकस्त देगी। उन्होंने महागठबंधन को ठगबंधन बताया।




 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.