Move to Jagran APP

लखनऊ में घने कोहरे और गलन ने बढ़ा दी ठिठुरन, मौसम विभाग ने बताई अधिक सर्दी की ये वजह

राजधानी में शनिवार की सुबह और रात से लेकर रविवार सुबह से छाये घने कोहरे और गलन ने ठिठुरन बढ़ा दी है। बर्फीली सर्दी के चलते लोग कांपने पर मजबूर हैं। आज सुबह से ही घने कोहरे और गलन के चलते दृश्यता भी बेहद कम हो गई है।

By Dharmendra MishraEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 09:24 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 09:24 AM (IST)
लखनऊ में घने कोहरे और गलन ने बढ़ा दी ठिठुरन, मौसम विभाग ने बताई अधिक सर्दी की ये वजह
घने कोहरे और भीषण ठंड से त्रस्त राजधानी लखनऊ।

जागरण संवाददाता, लखनऊ : राजधानी में शनिवार की सुबह और रात से लेकर रविवार सुबह से छाये घने कोहरे और गलन ने ठिठुरन बढ़ा दी है। बर्फीली सर्दी के चलते लोग कांपने पर मजबूर हैं। आज सुबह से ही घने कोहरे और गलन के चलते दृश्यता भी बेहद कम हो गई है। ऐसे में वाहन चालकों को सड़क पर हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। लखनऊ समेत आसपास के जनपदों और पूरे यूपी में शीतलहर महसूस की जा रही है। 

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पारे के गिरने के साथ कोल्ड डे कंडीशन यानी दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं पूर्वी प्रदेश में सुबह के समय घने से अत्यधिक घने कोहरे के चेतावनी जारी की गई है। जिसका असर सुबह से ही देखा भी जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार मौसम सामान्य रहेगा। प्रदेश के कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ सकता है। साथ ही अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहेगा। मेरठ में 5.4 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 7.8 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरनगर में छह डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

साथ ही पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन में प्रदेशभर में ठंड महसूस हुई। प्रदेश में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान फतेहगढ़ में 22.4 डिग्री, प्रयागराज में 20.7 डिग्री और वाराणसी में 20.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

ये है ठंड की वजहः मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमांचल, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश, बर्फबारी व हिमस्खलन के चलते यह ठंड बढ़ी है। बर्फीली हवाएं जम्मू-कश्मीर, हिमांचल से होकर यूपी के मैदानी इलाकों में पहुंच चुकी हैं। लिहाजा पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। यह सिलसिला अभी कई दिनों तक जारी रह सकता है। सर्द हवाओं का प्रकोप और भी बढ़ सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.