Move to Jagran APP

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज आएंगे अयोध्या, संजय सिंह का आरोप- यात्रा में बाधा डालने का हो रहा षड्यंत्र

आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को रामनगरी अयोध्या आएंगे। वह सोमवार की शाम को सरयू आरती में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि वह शाम पांच बजे तक रामनगरी पहुंचेंगे और साधु-संतों से भी मुलाकात करेंगे।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 11:19 PM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 07:07 AM (IST)
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज आएंगे अयोध्या, संजय सिंह का आरोप- यात्रा में बाधा डालने का हो रहा षड्यंत्र
आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।

लखनऊ, जेएनएन। आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को रामनगरी अयोध्या आएंगे। वह सोमवार की शाम को सरयू आरती में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि वह शाम पांच बजे तक रामनगरी पहुंचेंगे और साधु-संतों से भी मुलाकात करेंगे। वहीं, केजरीवाल के अयोध्या दौरे से एक दिन पहले शनिवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी यात्रा में विघ्न डालने के लिए भाजपा अपना षड्यंत्र, अपनी कोशिशें, तमाम हथकंडे अपनाना शुरू कर चुकी है।

loksabha election banner

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर को रामलला और बजरंगबली का दर्शन करेंगे। रामनगरी में ही वह मीडिया से भी मुखातिब होंगे। आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया को रविवार को दिन भर उनके दौरे की तैयारियों को अंतिम रू दे दिया गया। सभाजीत सिंह ने साधु-संतों से मुलाकात की और तैयारियों को अंतिम रूप दिया। माना जा रहा है कि वह सोमवार की शाम को ही यहां कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अयोध्या दौरे से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दीपावली के महापर्व से पहले केजरीवाल रामलला के दर्शन करने अयोध्या आ रहे हैं। ऐसी जानकारी मिली है कि उनकी यात्रा में विघ्न डालने के लिए भाजपा अपना षड्यंत्र, अपनी कोशिशें, तमाम हथकंडे अपनाना शुरू कर चुकी है। इनके नेताओं के किस तरह के बयान आ रहे हैं। भड़काने की कोशिश की जा रही है।

संजय सिंह ने सरकार को चेतावनी दी कि इस तरह की हरकतों से बाज आइए। दर्शन में विघ्न डालने की दानवीय प्रवृत्ति से बाज आइए। हमेशा अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को निशाना बनाना, उनके हर काम में बाधा डालने की दानवीय प्रवृत्ति भाजपा में पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रभु राम के दर्शन करने का अधिकार सबको है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल यदि दर्शन करना चाहते हैं, तो इसमें किस प्रकार का दर्द, किस प्रकार की तकलीफ भाजपा और उसके नेताओं को हो रही है। क्या रामराज्य की कल्पना करना, रामराज्य के आदर्शों को जमीन पर उतारना अपराध है? इसके लिए केजरीवाल रामलला के दर्शन करना चाहते हैं तो इसमें आपत्ति क्या है?

सुलतानपुर जाएंगे अरविंद के जरीवाल, दीवानी अदालत में होंगे पेश : वर्ष 2014 में गौरीगंज और अमेठी में चुनाव प्रचार के दौरान दर्ज किए गए मुकदमे के संदर्भ में 25 अक्टूबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अयोध्या जाने पहले सुलतानपुर जाएंगे। वह दीवानी के एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर होंगे। उनके साथ राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह भी मौजूद रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम केजरीवाल लखनऊ एयरपोर्ट से सोमवार की सुबह आठ बजे जिले के लिए रवाना होंगे। वह साढ़े दस बजे सिविल कोर्ट में पहुंचेंगे। अदालत से वह दोपहर 12 बजे लोनिवि निरीक्षण भवन जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.