Move to Jagran APP

गांधी के आदर्शों पर चल रही भाजपा सरकार : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Lucknow News

गांधी संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। बोले 1917 में महात्मा गांधी ने स्वच्छता का नारा दिया था जिसे 2014 में भाजपा सरकार ने ही पूरा करने

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 07:52 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 07:52 PM (IST)
गांधी के आदर्शों पर चल रही भाजपा सरकार : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Lucknow News
गांधी के आदर्शों पर चल रही भाजपा सरकार : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन करने के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश में चल रहे स्वच्छता अभियान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि 1917 में महात्मा गांधी ने स्वच्छता का नारा दिया था, जिसे 2014 में भाजपा सरकार ने ही पूरा करने का संकल्प लिया था। आज पूरे देश में स्वच्छता अभियान चल रहा है और इसका लाभ भी दिख रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों पर ही आज भाजपा सरकार चल रही है। 

loksabha election banner

गांधी संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री ने शाम पांच बजे हजरतगंज स्थित प्रतिमा स्थल पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही उन्होंने गांधी के विचारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के पास कोई पद नहीं था लेकिन जिस तरह से अहिंसक आंदोलन चलाकर अंग्रेजी हुकुमत को देश छोडऩे पर मजबूर किया था, उससे उनकी पहचान दुनिया में है  आज सिïर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में महात्मा गांधी के आदर्शों को माना जाना है। 

 

अतीत का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ के कांग्रेस अधिवेशन में चम्पारण से आए राम कुमार शुक्ला ने गांधी से कहा कि अंग्रेजी हुकुमत से चम्पारण के नील के किसान परेशान है और आपको वहां जाना चाहिए। गांधी जी वहां गए और आंदोलन छेड़ा था। गांधी जी को सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य पसंद थे। गांधी जी से जुड़े प्रसंगों का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि आज गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सभी को स्वच्छता का संकल्प लेना होगा। इसके बाद रक्षा मंत्री भारी हुजूम के साथ हुसैनगंज चौराहे स्थित महाराणा प्रतिमा स्थल तक गए। उनके साथ नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन 'गोपालÓ विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक, महापौर संयुक्ता भाटिया, राज्यसभा सदस्य डा. अशोक वाजपेयी समेत अन्य भी शामिल थे। 

पूरा शहर टूट पड़ा हो 

करीब दो किलो मीटर का तक मार्च था लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बनता था। दूर तक कतार ही नजर आ रही थी। भीड़ को संभालने में सुरक्षा कर्मियों को भी  मशक्कत करनी पड़ रही थी। गांधी से जुड़े नारों से हजरतगंज से लेकर हुसैनगंज की गूंज रही थी। 

सबको अधिकार मार्च निकालने का 

रक्षा मंत्री ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा मार्च निकालने के सवाल पर कहा कि देश को सभी को मार्च निकालने का अधिकार है और हर किसी को गांधी जयंती पर मार्च निकालना चाहिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.