Move to Jagran APP

अप्रैल में लखनऊ को मिलेगा फ्लाईओवर का तोहफा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

अपने संसदीय क्षेत्र के विकास की हकीकत परखने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पुराने शहर पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने निर्माणाधीन सेतु का जायाजा लिया।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 12:00 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 12:21 PM (IST)
अप्रैल में लखनऊ को मिलेगा फ्लाईओवर का तोहफा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
अप्रैल में लखनऊ को मिलेगा फ्लाईओवर का तोहफा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र के विकास की हकीकत परखने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पुराने शहर पहुंचे। लाल कुंआ, बुलाकी अड्डा, नक्‍खास पर निर्माणाधीन सेतु का जायजा लिया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का उद्घाटन अप्रैल में होगा। लखनऊ को कई सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) दिए जाएंगे। 

loksabha election banner

वहीं, राजनाथ ने सेतु निगम के अधिकारियों से कहा कि काम की प्रगति में और तेजी लाएं। साथ ही रक्षा मंत्री ने बताया कि अगली बार जब लखनऊ आएंगे तो रेलवे और जल निगम के कार्यों की समीक्षा करेंगे। लखनऊ में मेट्रो के दूसरे फेस का काम भी जल्द शुरू होगा। शहर में भ्रमण के दौरान दिल्ली चुनाव पर रक्षा मंत्री ने कहा कि परिणाम का इंतजार करिए। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश, न्याय मंत्री बृजेश पाठक, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन मौजूद रहे। 

बता दें, बीती चार फरवरी से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शहर में हैं। वह सबसे बड़े हथियारों की मंडी 'डिफेंस एक्‍सपो 2020' में शिरकत करने पहुंचे। इसी बीच रक्षा मंत्री ने शहर में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्‍सा भी लिया। 

शहर के पुल निर्माण का ये था लक्ष्‍य 

  • गुरु गोविंद सिंह मार्ग से डीएवी कॉलेज तक- जून 2020 तक तैयार। 
  • हैदरगंज से मीना बेकरी तक पुल - अप्रैल 2020 तक पूरा। 
  • हैदरगंज से विक्टोरिया स्ट्रीट होते हुए नींबू पार्क तक अक्टूबर 2020 तक पूरा।
  • टेढ़ी पुलिया चौराहे से होते हुए रिंग रोड पर पुल - जून 2020 तक।

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.