अयोध्या में जिला पंचायत सदस्य को मारी गोली, जख्मी
अयोध्या के कोतवाली बीकापुर के कनक मलेथू रेलवे स्टेशन के पास की घटना। गोली सीधे जिला पंचायत सदस्य के हाथ में जाकर लगी।
By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 24 Aug 2020 02:54 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 02:54 PM (IST)
अयोध्या, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जिला पंचायत सदस्य अवतन्श तिवारी उर्फ सिक्कू तिवारी पर रविवार देर रात जानलेवा हमला हुआ। अज्ञात बदमाश अवतन्श तिवारी पर गोली फायर कर फरार हो गए। गोली सीधे उनके हाथ में जाकर लगी। आननफानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।
घटना कोतवाली बीकापुर के कनक मलेथू रेलवे स्टेशन के पास की है। कनक मलेथू के रहने वाले हैं जिला पंचायत सदस्य अवतन्श तिवारी उर्फ सिक्कू तिवारी फैजाबाद शहर से घर लौट रहे थे। उसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनपर गोली फायर कर दी। जिससे वह जख्मी होकर गिर पड़े। जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें