लखनऊ में संदिग्ध हालात में मिले दो लोगों के शव, पुलिस ने शुरू की पड़ताल
लखनऊ के ठाकुरगंज और गोमतीनगर के कठौता गांव के रहने वाले दो लोगों का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
लखनऊ, जेएनएन। राजधानी के ठाकुरगंज में मंगलवार दोपहर एक अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में घर के पास खाली प्लॉट में फंदे से लटका मिला। वहीं, गोमती नगर के कठौता में एक युवक का घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने दोनों मामलों की छानबीन में जुटी है।
यह है मामला
राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में छोटे लाल मौर्या (55) का शव एक खाली प्लॉट में मिला। बेटे ललित के मुताबिक पिता शराब के लती थी। इसके चलते घर में आए दिन विवाद होता था। पिछले काफी दिनों से छोटे लाल घर नहीं आ रहे थे। जिसके बाद पुलिस भी खोजबीन में लगी थी। जिसके बाद खाली प्लॉट में उसका शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं दूसरी, तरफ गोमतीनगर में कठौता गांव निवासी महेश राजपूत (25) शटरिंग का काम करते थे। सोमवार रात संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो गई। करीब डेढ़ माह पहले जन्मे बेटे की दो दिन पहले मौत हो जाने से महेश व उनकी पत्नी शोभावती सदमे में थे। भाई राकेश ने बताया कि महेश ने कमरा बंद कर आत्महत्या कर ली है। चौकी प्रभारी डीके सिंह के मुताबिक पारिवारिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चल सकेगा।