Move to Jagran APP

Retirement Fund Online Fraud ALERT! रिटायर होने वाले है या हो चुके हैं तो यह जानकारी बेहद जरूरी, वरना निकल जाएगी मेहनत की कमाई

Retirement Fund Online Fraud ALERT साइबर जालसाजों के निशाने पर रिटायरमेंट पर्सन जरा सी भी लापरवाही की तो खा सकते हैं बड़ा दोखा। रिटायर होने वाले सरकारी विभाग के कर्मचारियों को प्रलोभन देकर खाली कर रहें बैंक खाते। जालसाज बच्‍चों का भविष्य सुधारने का कर रहे दावा।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 03:47 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 10:01 AM (IST)
Retirement Fund Online Fraud ALERT! रिटायर होने वाले है या हो चुके हैं तो यह जानकारी बेहद जरूरी, वरना निकल जाएगी मेहनत की कमाई
लखनऊ:रिटायर होने वाले है या हो चुके लोगों पर निशाना। जरा सी भी लापरवाही से खा सकते हैं बड़ा दोखा।

लखनऊ, जेएनएन। Retirement Fund Online Fraud ALERT : अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं और कुछ माह बाद आपका रिटायरमेंट है या हो चुका है तो यह जानकारी आपके लिए अहम है। साइबर जालसाजों की नजर आपके बैंक खाते में जमा मेहनत की कमाई पर टिकी है। जालसाजों ने ऐसे बहुत से लोगों का डेटा और फोन नंबर इकट्ठे कर लिए हैं। वह आपको फोन करके कई तरह के इन्वेस्टमेंट का प्रमोभलन और बच्चों का भविष्य सुधारने का दावा करके आपके खाते की डिटेल ले रहे हैं। उसके बाद आपके बैंक खाते से लाखों रुपये उड़ा दे रहे हैं। कुछ दिन पहले ही साइबर क्राइम सेल ने ऐसे नौ जालसाजों को झारखंड से पकड़ा था। जिसके बाद उनके जालसाजी के तरीके का पता चला। रुपये दोगुना करने व बच्चों का भविष्य संवारने का देते हैं झांसा...

loksabha election banner

साइबर जालसाज आपके नंबर पर सीधे फोन करते हैं। वह खुद को बैंक और इन्वेस्टमेंट कंपनी का कर्मचारी बताएंगे। उसके बाद अपकी पेंशन और फंड के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। फिर वह एक साल में रुपये दोगुना करने का झांसा देकर एफडी कराने का प्रलोभन देते हैं। वह अपके बच्चों और परिवार के बारे में भी जानकारी लेते हैं। इन्वेस्टमेंट प्लान में उनका भविष्य सुधारने का झांसा देते हैं। आप जैसे ही उन्हें अपने खाते की जानकारी देते हैं तो वह डिटेल लेकर इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से खाते को अपडेट करने लगते हैं। जैसे ही आपका खाता नेट बैंकिंग के माध्यम से उनसे कनेक्ट होता है। वह आपके जीवन भर की कमाई दूसरे खातो में ट्रांसफर करने लगते हैं। जिसकी जानकारी आपको भी नहीं हो पाती है।

आपके खाते को अपडेट करना पड़ेगा...नहीं तो रुक सकती है पेंशन: साइबर क्राइम सेल में तैनात एक्सपर्ट अखिलेश कुमार ने बताया कि बीते दिनों राजेंद्र नगर निवासी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने शिकायत की थी। अशोक सचिवालय में तैनात हैं और अगले माह बाद उनका रिटायरमेंट होना है। अशोक ने बताया कि उनके पास एक फोन कॉल आयी। फोन करने वाले ने कहा कि वह बैंक से बोल रहा है। आपकी पेंशन अगले माह से आनी है वह रुक सकती है। क्योंकि आपके खाते की डिटेल सही नहीं है। इस पर वह घबरा गए। जालसाज ने खाता अपडेट करने का हवाला देते हुए डिटेल ले ली। इसके बाद मोबाइल पर मैसेज आया तो उसने ओटीपी पूछा। कुछ देर बाद खाते से रकम निकल गई। मैसेज आने पर जब इसकी जानकारी हुई तो आननफानन उन्होंने बैंक खाता ब्लाक करा दिया।

इनके खाते से उड़ाए लाखों रुपये: पुराने लखनऊ में रहने वाली निखत सुल्तान एक सरकारी विभाग में तैनात हैं। अगले माह उनका रिटायरमेंट है। उन्होंने बताया कि उनके पास एक फोन आया उसने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए इन्वेस्टमेंट प्लान बताए। फिर खाते की जानकारी ली। कुछ देर बाद 10 लाख रुपये खाते से निकलने का निखत सुल्तान के पास मैसेज आया। वहीं, सचिवालय कर्मचारी वेद प्रकाश बीते माह रिटायर हुए हैं। जालसाजों ने उन्हें भी फोन किया और कहा कि मैं आपके आफिस की बैंक शाखा से बोल रहा हूं। खाता अपडेट करना है। इसके बाद खाते की जानकारी ली पहले पांच हजार और फिर एक लाख रुपये खाते से निकल गए। 

बैंक फोन पर कभी नहीं लेता आपसे कोई जानकारी: साइबर क्राइम सेल प्रभारी मथुरा राय ने बताया कि कोई भी बैंक का कर्मचारी कभी भी फोन पर आपसे खाते से संबंधित कोई जानकारी नहीं लेता है। इस तरह के फोन जब भी आपके पास आएं तो आप उसे कोई जानकारी न दें। आप अपनी ब्रांच में जाकर खुद जानकारी कर लें। बैंक खाते से संबंधित कोई भी जानकारी देने से साफ मना कर दें। नहीं तो आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों के निशाने पर रिटायर होने वाले और हाल ही में रिटायर हुए कर्मचारी भी है। इसलिए सतर्क रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.