Move to Jagran APP

COVID-19 in UP: दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक, CM योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव समेत 24 घंटे में 20,510 नए संक्रमित

COVID-19 in UP कोरोना वायरस की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। अप्रैल में हर दिन नए संक्रमित मिलने के साथ ही मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी का रिकॉर्ड बन रहा है। देश में बुधवार को भी जो 24 घंटे की रिपोर्ट आई है वह भी डराने वाली।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 04:44 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 10:38 PM (IST)
COVID-19 in UP: दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक, CM योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव समेत 24 घंटे में 20,510 नए संक्रमित
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते सात दिन में रोज करीब दो हजार नए संक्रमित सामने आने से प्रदेश में स्थिति बेहद विकराल होती जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव यादव व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल जी भी बुधवार को इसके संक्रमण की चपेट आ गए हैं।

loksabha election banner

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। अप्रैल में हर दिन नए संक्रमित मिलने के साथ ही मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी का रिकॉर्ड बन रहा है। उत्तर प्रदेश में बुधवार को भी जो बीते 24 घंटे की रिपोर्ट आई है, वह भी बेहद डराने वाली है। 24 घंटे में 20,510 नए संक्रमित मिले हैं। इस प्रकार अब प्रदेश में एक्टिव केस एक लाख 11,835 हैं। इनमें 51190 होम आइसोलेशन यानी घर में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। 1,646 प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हैं। बाकी सरकारी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।  अप्रैल में नए रोगी मिलने का हर दिन नया रिकार्ड बन रहा है। बुधवार को घंटे में कोरोना से संक्रमित रिकार्ड 20,510 नए रोगी मिले। ज्यादा रोगी मिलने का नया रिकार्ड 24 घंटे में ही टूट गया। इससे पहले मंगलवार को 18,021 मरीज मिले थे। अब सक्रिय केस एक लाख के पार पहुंच गए हैं। एक्टिव केस के मामले में महाराष्ट्र के बाद यूपी दूसरे नंबर पर है। प्रदेश में अब 41 जिलों में 500 से ज्यादा मरीज हैं।

बीते 24 घंटे में फिर लखनऊ में सबसे ज्यादा 5,433 नए रोगी मिले। अकेले राजधानी में अब 31 हजार से ज्यादा रोगी हैं। बीते 24 घंटे में 2.10 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। अब तक 3.73 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। पिछले एक हफ्ते में ही कोरोना के लगभग 88 हजार नए रोगी बढ़े हैं। एक अप्रैल को प्रदेश में 2,600 नए रोगी मिले थे। अब 20 हजार से ज्यादा मिल रहे हैं। ऐसे में संक्रमण की रफ्तार आठ गुना पहुंच गई है। 68 मरीजों की और मौत हुई है। महाराष्ट्र में 35.78 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 29.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब 6.12 लाख एक्टिव केस हैं। सक्रिय केस के मामले में यूपी दूसरे नंबर पर है। प्रदेश में अब तक 7.44 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और इसमें से 6.22 लाख ठीक हो चुके हैं। अब तक 9,376 की मौत हुई है। तीसरे नंबर पर कर्नाटक में 85 हजार से ज्यादा सक्रिय केस हैं।

इन पांच जिलों में ज्यादा रोगी

  • जिला            मरीज
  • लखनऊ        31,687
  • प्रयागराज      11,902
  • वाराणसी       10,206
  • कानपुर नगर   6,447
  • गोरखपुर        3,419

महाराष्ट्र के बाद सर्वाधिक एक्टिव केस: उत्तर प्रदेश में महाराष्ट्र के बाद अब सबसे अधिक सक्रिय केस हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण में आई तेजी के चलते सक्रिय केस के मामले में उत्तर प्रदेश तो महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर है। महाराष्ट्र में जहां सर्वाधिक 5.64 लाख एक्टिव केस हैं, वहीं यूपी में अब 1,11,835 सक्रिय केस हैं। तीसरे नंबर पर कर्नाटक व चौथे नंबर पर केरल है। इससे पहले महाराष्ट्र के बाद केरल, पंजाब, दिल्ली व राजस्थान थे। इन सभी को पीछे छोड़ उत्तर प्रदेश तो महाराष्ट्र के आगे निकलने की होड़ में है।

वैकसीनेशन भी तेज : प्रदेश में अब तक 83,49,009 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है। इनमें से 13,93,075 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी लगाई जा चुकी है। 

यह भी पढ़ें: Yogi Adityanath Coronavirus Positive : UP के CM योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉजिटिव, सेल्फ आइसोलेशन में मुख्यमंत्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.