लखनऊ में बेटे के जन्मदिन को दंपति ने बनाया यादगार, 25 बोतल खून देकर पेश की मिसाल
लखनऊ की चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष ओम सिंह हैं। अपने बेटे सात्विक के जन्मदिन पर उन्होंने रक्तपूरक चेरिटेबल फाउण्डेशन के संयुक्त प्रयासों और सिविल डिफेंसमहानगर के सहयोग से भाउराव देवरस सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
लखनऊ, जागरण संवाददाता। वैसे तो जन्मदिन मनाने के लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं लेकिन शहर की एक दंपति ने बेटे का जन्मदिन रक्त दान कराके मनाया। खुद तो खून दिया ही, साथ में कुल 25 लोगों को भी इस नेक काम में आगे किया। कपूरथला निवासी ओम सिंह और रामेंद्र सिंह के बेटे सात्विक सिंह का आज 19 जुलाई को है और जन्मदिन को जरुरतमंद मरीजों के लिए समर्पित किया गया। रविवार को रक्त दान शिविर का आयोजन कराया गया।
ओम सिंह चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं और उन्होंने रक्तपूरक चेरिटेबल फाउण्डेशन के संयुक्त प्रयासों और सिविल डिफेंस,महानगर के सहयोग से भाउराव देवरस सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की ब्लड बैंक की टीम ने लोगों का रक्त लिया। शिविर का शुभारंभ अस्पताल के सीएमएस डाआर सी सिंह तथा सिविल डिफेंस के डिविजनल वार्डन विजय कुमार भल्ला ने किया। सिविल डिफेंस के पोस्ट वार्डन प्रदीप कुमार शर्मा ने अब तक कई बार रक्तदान करके मिसाल पेश की। रक्त पूरक चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष बलराज ढिल्लों भी मौजूद थे।
चैतन्य वेलफेयर के डायरेक्टर रामेंद्र कुमार सिंह तथा मुकेश सिंह ने सर्वप्रथम रक्तदान करके शुरुआत की।
संस्था की ओम सिंह ने भी रक्तदान किया। रक्त पूरक चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष बलराज ढिल्लों ने कार्यक्रम का संयोजन किया। ओम सिंह का कहना है कि कोरोना काल की इस महामारी में अनगिनत लोगों को जीवन दान देने के लिए रक्तदान शिविर, लगाकर बहुत से जरूरतमंदों को तत्काल ब्लड डोनर कार्ड उपलब्ध कराकर जीवनदान दिया जा सकता है, इसी उद्देश्य को लेकर इस शिविर को लगाया गया।
कुल मिलाकर लगभग 25 लोगों ने रक्तदान किया जिनके नाम इस प्रकार हैं।
इन्होंने रक्तदान किया: नितिन बंसल,मानव सिंह बिसेन,मनीष सिंह रावत,कमल किशोर पाल,अंकिता श्रीवास्तव,संजय अग्रवाल,चांद खान,सोनल अग्रवाल,पूनम तिवारी,सिद्धार्थ,शिवांश शर्मा,सौरभ तिवारी,प्रमोद यादव,उमेश गर्ग,प्रदीप पत्रा,रंजित कुमार चौधरी,हर्ष चौधरी, ओम सिंह,रामेंद्र सिंह,साक्षी रस्तोगी,शरद मेहरोत्रा,भावना रॉय।