Move to Jagran APP

Coronavirus Lucknow News : लखनऊ में काबू में आ रहा COVID-19, बेकाबू मौतों ने बढ़ाई चिंता

Coronavirus Lucknow News एक हफ्ते में दो बार दो सौ से कम रही मरीजों की संख्या। 10 दिनों में 43 मरीजों की वायरस ने ली जान। मौतों की बात करें तो सबसे कम मौतें सात और 14 दिसंबर को सिर्फ एक- एक हुई।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Wed, 16 Dec 2020 06:30 AM (IST)Updated: Wed, 16 Dec 2020 07:32 AM (IST)
Coronavirus Lucknow News : लखनऊ में काबू में आ रहा COVID-19, बेकाबू मौतों ने बढ़ाई चिंता
Coronavirus Lucknow News : एक हफ्ते में दो बार दो सौ से कम रही मरीजों की संख्या।

लखनऊ [धर्मेंद्र मिश्रा]। Coronavirus Lucknow News : कोरोना संक्रमण उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धीरे-धीरे काबू में आने लगा है। रोजाना मिलने वाले नए संक्रमित मरीजों की संख्या 200 से 300 के बीच सिमट कर रह गई है, लेकिन मौतों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। यही स्वास्थ्य विभाग की चिंता का मुख्य कारण भी है और बड़ी चुनौती भी। पिछले 10 दिनों में दो बार ऐसा हुआ कि रोजाना मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 200 से भी कम रही। जबकि मौतों के मामले में ऐसा कोई दिन नहीं रहा। जब एक भी मरीज की वायरस ने जान न ली हो।

loksabha election banner

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार चार से 14 दिसंबर के बीच यानी पिछले 10 दिनों में 2609 नए संक्रमित पाए गए। जबकि इस दौरान कुल 43 मौतें हुई। 14 दिसंबर को सबसे कम 184 और नौ दिसंबर को 195 कोरोना रोगी पाए गए। वहीं पिछले 10 दिनों के दौरान सबसे अधिक 283 संक्रमित छह दिसंबर को पाए गए। मौतों की बात करें तो सबसे कम मौतें सात और 14 दिसंबर को सिर्फ एक- एक हुई। सबसे अधिक मौत 12 दिसंबर को हुई, जिसमें वायरस ने सात मरीजों की जान ले ली।

10 दिनों के दौरान मिले कुल रोगियों व मौतों का आंकड़ा

तारीख  -   संक्रमित    -     मौत

14       -      184       -     01

13       -       209      -      06

12       -        267     -       07

11       -         225    -        02

10       -        250     -       03

09       -        195     -       05

08       -        233     -       04

07       -        248     -       01

06       -        283     -      05

05       -        256     -      04

04       -        259     -      05 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.