CoronaVirus : शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी का गंभीर आरोप, तब्लीगी जमात जाकिर हुसैन की B टीम
CoronaVirus in UP कोरोना वायरण संक्रमण पर तब्लीगी जमात को लगातर निशाने पर रखने वाले वसीम रिजवी ने इस बार भारत से भागकर मलेशिया में रह रहे जाकिर नाईक को भी आड़े हाथ लिया।
लखनऊ, जेएनएन। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले तेजी से बढऩे के प्रमुख कारण बने तब्लीगी जमात में शामिल लोगों की एक गंभीर आरोप लगा है। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने इन सभी पर मानव बम के रूप में काम करने का आरोप लगाया है। रिजवी इतने पर ही नहीं रुके और भारत में प्रतिबंध लगने के बाद मलेशिया का रुख करने वाले जाकिर नाईक को कोरोना वायरस तेजी से फैलाने का जिम्मेदार माना है।
कोरोना वायरण संक्रमण पर तब्लीगी जमात को लगातर निशाने पर रखने वाले वसीम रिजवी ने इस बार भारत से भागकर मलेशिया में रह रहे जाकिर नाईक को भी आड़े हाथ लिया। रिजवी ने कहा कि जाकिर नाईक तब्लीगी जमात की मदद से भारत में आत्मघाती हमले की साजिश रची है। वसीम रिजवी का आरोप है कि तब्लीगी जमात की साजिश हिंदुस्तान में एक लाख से ज्यादा लोगों को मारने की थी।
वसीम रिजवी ने कहा कि मुमकिन है कि इस साजिश में मलेशिया में रह रहे जाकिर नाईक भी शामिल हों। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मलेशिया के जमाती मिल रहे हैं, उससे जाकिर नाईक की साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता।
देश में लगातार डॉक्टरों के साथ मारपीट करने की जमातियों की खबर पर वसीम रिजवी ने कहा कि डॉक्टरों को परेशान करके उनका मनोबल कम करने की कोशिश की जा रही है। यह भी इन सभी तब्लीगी जमातियों की साजिश का एक हिस्सा है।
वसीम रिजवी इससे पहले ईरान से एक फतवा मंगाकर इन तबलीगी जमातियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। वसीम ने कहा था कि ईरान के फतवे में यह कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति महामारी को फैलाता है तो इसका जिम्मेदार वही होता है। अगर इसकी वजह किसी की मौत हो जाती है तो उसका जि़म्मेदार भी वही होगा। इतना ही नहीं इलाज का पूरा खर्चा भी उसी को देना होगा। लिहाजा मरकज के मुखिया होने के नाते मौलाना साद से जुर्माना वसूला जाये।