COVID-19 in UP: कोरोना का पाजिटिविटी रेट घटकर 1.3 फीसद, 24 घंटे में 3957 नए संक्रमित
Corona Virus in UP उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है। मंगलवार को प्रदेश में बीते 24 घंटे की जांच रिपोर्ट आई। कल 2.98 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें 3957 लोग संक्रमित मिले।
लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के ट्रिपल टी (ट्रैक, टेस्ट व ट्रीट) फॉर्मूला का असर दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश में मई में नए संक्रमित मिलने में 13 फीसद की गिरावट आई है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 3,957 नए संक्रमित मिले हैं। अब रिकवरी रेट 94.7 प्रतिशत है। सूबे में अब सक्रिय केस 69,828 हैं।
उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है। मंगलवार को प्रदेश में बीते 24 घंटे की जांच रिपोर्ट आई। कल 2.98 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 3,957 लोग संक्रमित मिले। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कारण 163 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 19,519 पर पहुंच गया है।
प्रदेश में अब सिर्फ 1.3 प्रतिशत लोगों में ही संक्रमण है। मई माह में पॉजिटिविटी रेट में करीब 13 प्रतिशत की गिरावट आई है। बीती 30 अप्रैल को 14 प्रतिशत पाजिटिविटी रेट था। प्रदेश में नए संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की रफ्तार तेज है। मंगलवार को भी 10,441 लोग ठीक हुए। अब तक प्रदेश में कुल 16.77 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 15.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब रिकवरी रेट बढ़कर 94.7 प्रतिशत हो गया है। सक्रिय केस घटकर 69,828 रह गए हैं। रिकवरी दर बढ़कर 94.70 प्रतिशत हो गया है। पिछले 24 घंटे में कोविड से प्रदेश में 163 लोगों की मृत्यु हुई। मृत्यु की संख्या में लगातार कमी हो रही है। 30 अप्रैल को प्रदेश में 3.1 लाख सक्रिय केस थे। मई में 2.4 लाख सक्रिय केस कम हुए हैं। इसमें 77 प्रतिशत की कमी आई है। बीते 24 घंटे में 2,98,808 टेस्ट किए गए जबकि अब तक कुल मिलाकर 4,73,62,430 टेस्ट हुए हैं।
वैक्सीनेशन पर जोर: अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने बताया अब तक प्रदेश में एक करोड़ 31,80,187 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी गई। इसके साथ ही 35,63,047 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। अब एक जून से हम 18-44 वर्ष के लोगों का वैक्सीनेशन 75 जिलों में शुरू कर देंगे।