Move to Jagran APP

COVID-19 in UP: उत्तर प्रदेश में फिर बढ़ने लगे संक्रमित, एक दिन में मिले 8338 नए केस

COVID-19 in UP अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को दो लाख दो हजार 582 सैम्पल की जांच की गई। जिसमें 8338 नये मामले आये हैं। इसके विपरीत 13910 लोग इसके संक्रमण से मुक्त हो गए हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 06:08 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jan 2022 07:25 AM (IST)
COVID-19 in UP: उत्तर प्रदेश में फिर बढ़ने लगे संक्रमित, एक दिन में मिले 8338 नए केस
एक्टिव केस के लगातार कम होने के साथ ही पॉजिटिविटी रेट पर भी असर पड़ा है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का रूप भी बदलता जा रहा है, बीते दो दिन तक नए संक्रमण में कमी आने के बाद शनिवार को केस भी बढ़े हैं। वैसे एक्टिव केस के लगातार कम होने के साथ ही पॉजिटिविटी रेट पर भी असर पड़ा है।

loksabha election banner

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को दो लाख दो हजार 582 सैम्पल की जांच की गई। जिसमें 8,338 नये मामले आये हैं। इसके विपरीत 13,910 लोग इसके संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 19,22,480 लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो गए हैं। प्रदेश में अब कुल 59,601 एक्टिव मामले है। प्रदेश में अब तक कुल 9,90,86,748 सैम्पल की जांच की गयी। शुक्रवार की जांच रिपोर्ट में लखनऊ में 1705, गौतम बुद्ध नगर में 620 और गाजियाबाद में 388 नए केस मिले हैं। प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार में सभी 75 जिलों में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या कम होकर 59,601 रह गई है। इनमें से 57,478 लोग घर पर ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

गति पकड़ चुका है वैक्सीनेशन

सूबे में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। 28 जनवरी को एक दिन में 15,98,284 वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 14,62,08,498 दी गई जो उनकी जनसंख्या का 99.18 प्रतिशत है। 18 वर्ष से अधिक लोंगों को दूसरी डोज 10,05,20,497 दी गयी, जो उनकी जनसंख्या का 68.18 प्रतिशत है। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को अब तक 89,23,664 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का 63.68 प्रतिशत है। 11,52,285 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। यहां अब तक कुल 25,68,04,944 डोज दी जा चुकी है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.