Move to Jagran APP

Coronavirus Vaccine Politics: सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले नहीं लगवाएंगे BJP की कोविड वैक्सीन, पूछा- कहां है कोरोना

Coronavirus Vaccine Politics कोविड वैक्सीन की तैयारियां संग इस पर राजनीति भी रफ्तार पकड़ रही है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि देश में कहीं भी कोरोना का संक्रमण नहीं है। उन्हें भाजपा की वैक्सीन पर भरोसा नहीं है इसलिए वह वैक्सीन नहीं लगवाएंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 02 Jan 2021 03:00 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 06:37 AM (IST)
Coronavirus Vaccine Politics: सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले नहीं लगवाएंगे BJP की कोविड वैक्सीन, पूछा- कहां है कोरोना
अखिलेश यादव ने शनिवार को एक प्रेसवार्ता में कहा कि वह कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाएंगे।

लखनऊ, जेएनएन। Politics over Coronavirus Vaccine in UP: एक तरफ पूरा देश बेसब्री से कोरोना वायरस की वैक्सीन का इंतजार कर रहा है। वहीं राजनीतिक पार्टियां इस वैश्विक महामारी के दौर में भी पॉलिटिक्स करने से चूक नहीं रही हैं। आलम ये है कि देश में कोविड वैक्सीन की तैयारियों संग इस पर होने वाली राजनीति भी तेज हो रही है। इसी कड़ी में अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि वह कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। उन्होंने खुद वैक्सीन नहीं लगवाने की वजह तो बताई ही, साथ ही दावा किया कि देश में कहीं भी कोरोना वायरस का संक्रमण है ही नहीं।

prime article banner

अखिलेश यादव, शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय में मीडिया से रूबरू हुए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने खुद कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने की घोषणा की। इसके पीछे उन्होंने वजह बताई  कि उन्हें भाजपा की वैक्सीन पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वायरस का संक्रमण कहीं पर भी नहीं है। भाजपा ने सिर्फ विपक्ष को डराने के लिए इसका भय फैलाया है। उन्होंने कहा कि मैं तो बिना मास्क के सबके साथ बैठा हूं। उन्होंने मीडिया से कहा कि आप सब लोग ही बता दो कोरोना कहां है। 

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं तो कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा। भाजपा का क्या भरोसा। जब हमारी सरकार आएगी सभी को फ्री वैक्सीन लगवाएंगे। भाजपा का फैलाया गया कोरोना वायरस का संक्रमण तो केवल विपक्ष के लिए है। जिससे कि कोरोना वायरस के नाम पर विपक्ष प्रदेश तथा देश में कोई कार्यक्रम न कर सके। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान तो भाजपा तो इसे थाली बजाकर दूर कर रही थी। फिर अब ड्राई रन की क्या जरूरत है। अखिलेश यादव ने शनिवार को अयोध्या से आए सभी धर्म के गुरुओं के लोगों से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। सभी धर्मों के लोगों से मिलकर उनको आशीर्वाद दिया।

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो भगवान राम की नगरी अयोध्या वासियों को कोई भी कर नहीं देना पड़ेगा। समाजवादी पार्टी की यहां नगर निगम बनने के बाद लगे सभी प्रकार के कर माफ करेगी। सपा यहां ऐसे काम करेगी ताकि 365 दिन अयोध्या में दिवाली लगे।

समाजवादी पार्टी के मुखिया शनिवार को पार्टी कार्यालय पर विभिन्न धर्म के गुरुओं से मिले। अयोध्या के कई संतों के साथ ही सिक्ख गुरु और मौलानाओं से भी अखिलेश यादव मिले। इस दौरान सिख समाज के लोगों ने उनको पगड़ी भी पहनाई। अखिलेश यादव को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमको अयोध्या के धर्मगुरुओं का आशीर्वाद मिला है। सभी ने हमको दिल से आशीर्वाद दिया है। अयोध्या के मान्यवरों का अभिनदंन करता हूं। अयोध्या तो एकता का प्रतीक है। हमको भरोसा है कि 2022 में प्रदेश में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश की इस सरकार के किसी भी फैसले पर अब भरोसा नहीं है। भाजपा तो देश में सबसे अधिक झूठ बोलने वाली पार्टी बन चुकी है।

अखिलेश ने कहा कि अयोध्या से आये लोगों का आभार व धन्यवाद। यह बहुत बड़ी लड़ाई की बात है। आप सब का सहयोग रहा तो 2022 में  शुरुआत हो जाएगी। एक साथ सभी धर्मों के लोग आए हैं यही हमारा समाज है। हमने अपनी संस्कृति बचा कर रखी। गंगा जमुनी तहजीब एक दिन में नहीं बनी। हमारे देश में सभी धर्म का सम्मान होता है। भाजपा तो सभी को लड़ाने का काम करती है। मैं बहुत बड़ा धार्मिक हूं। मैंने तो अपने घर में मंदिर बनाया है। 

अखिलेश यादव के कहा कि कोरोना वायरस के कारण हमने बहुत मुश्किल भरे दिन देखें हैं। लोग एक तो सरकार तो दूसरी ओर सरकार की पैदा की गई इस वैश्विक बीमारी के कारण काफी परेशान हैं। भाजपा सरकार एक ओर इंटरकास्ट शादी करने वालों को 50 हजार रुपया दे रही है। दूसरी ओर लव जेहाद कर कानून बना रही है। पार्टी को दोहरा चरित्र सभी के सामने है। अखिलेश यादव ने कहा कि किसान के हर संघर्ष में समाजवादी पार्टी उनके साथ है। अब तो किसान का भाजपा पर से भरोसा उठ गया है। सरकार कहती है कि हम एमएसपी देते हैं, जिससे किसान की आय दोगुनी हो जाये। हर जगह जो झूठ बोलते हैं। 

यह भी पढ़ें: Corona Vaccine Politics: अखिलेश यादव पर भड़के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बोले- वैज्ञानिकों से माफी मांगे सपा प्रमुख

बसपा विधायक के पति सपा में शामिल

जौनपुुर के मुंगरा बादशाहपुर सीट से बहुजन समाज पार्टी की निलंबित विधायक सुषमा पटेल के पति रंजीत पटेल आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। रंजीत पटेल प्रतापगढ़ के सदर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर 2017 का चुनाव लड़े थे। सुषमा पटेल के ससुर दूधनाथ पटेल के अलावा उनकी सास सावित्री पटेल जौनपुर के उनको पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। अखिलेश यादव ने उनको पार्टी में शामिल कराया।

यह भी पढ़ें: Corona Vaccine in UP: उत्तर प्रदेश में इसी महीने से उपलब्ध होगी कोरोना वैक्सीन, CM योगी आदित्यनाथ ने घोषित की तारीख


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.