Move to Jagran APP

यूपी में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस, 24 घंटे में मिले 16016 संक्रमित; तीन की मौत

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित 16016 नए रोगी मिले। वहीं गुरुवार को 14675 मरीज मिले थे। ऐसे में मरीजों की संख्या में बीते 24 घंटे में 13.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा 2209 नए मरीज लखनऊ में मिले हैं।

By Vikas MishraEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 08:36 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 07:10 AM (IST)
यूपी में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस, 24 घंटे में मिले 16016 संक्रमित; तीन की मौत
कोरोना मरीजों की संख्या में बीते 24 घंटे में 13.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित 16016 नए रोगी मिले। वहीं गुरुवार को 14675 मरीज मिले थे। ऐसे में मरीजों की संख्या में बीते 24 घंटे में 13.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा 2209 नए मरीज लखनऊ में मिले हैं। गाजियाबाद में 1887, गौतम बुद्ध नगर में 1817, मेरठ में 1203, आगरा में 781और वाराणसी में 666 नए रोगी मिले हैं। अब सक्रिय केस बढ़कर 84440 गए हैं। 

loksabha election banner

अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में 2.54 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई। अब तक कुल 9.58 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। पाजिटिविटी रेट 6.30 प्रतिशत हो गई है। गुरुवार को यह 5.74 प्रतिशत थी। यानि इसमें 0.54 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जनवरी के पहले हफ्ते के मुकाबले अब यह कम रफ्तार से बढ़ रही है। इस समय कोरोना के कुल 84440 मरीजों में से 82412 रोगी होम आइसोलेशन में हैं। यानि 97.5 प्रतिशत मरीज घर पर रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। तीन रोगियों की कोरोना से मौत हुई है। इसमें मेरठ के दो और गौतम बुद्ध नगर का एक मरीज शामिल है।

अब 18 लाख से अधिक लोग हुए संक्रमितः यूपी में छह मार्च 2020 को कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी थी। करीब 22 महीने में कोरोना से कुल 18.01 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। हलांकि इसमें से 16.93 लाख रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 94 प्रतिशत है।

इन पांच जिलों में सबसे ज्यादा रोगी 

      जिला                              कुल मरीज

  • लखनऊ                          12195
  • गौतम बुद्ध नगर                11941
  • गाजियाबाद                      10688
  • मेरठ                                 7624
  • वाराणसी                            3600

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.