यात्री रेलवे स्टेशन पर भूला ऐसा सामान, लौटाने के लिए घनचक्कर बना कुली
रायपुर जाने के लिए एक यात्री ने कुली किया लेकिन बीच में ही सामान छोड़कर चला गया। दो दिन बीत जाने के बाद भी कुली यात्री की खोज में जुटा है।
लखनऊ, जेएनएन। लखनऊ जंक्शन पर एक कुली दो दिन से सामान लेकर यात्री की राह देख रहा है। यात्री रायपुर गरीब रथ पर सवार होने आया था। सामान के लिए उसने कुली किया, लेकिन बीच में ही वो कहीं चला गया। जिसके बाद वो लौटकर नहीं आया। ईमानदारी की मिसाल पेश करता हुआ कुली अभी भी यात्री का इंतजार कर रहा है।
यह था मामला
शमशेर लखनऊ जंक्शन पर कुली का काम करता है। शमशेर ने बताया कि वह 23 मई को पोर्टिको के बाहर खड़ा था। रायपुर गरीबरथ पर सवार होने के लिए एक यात्री उससे मिला। यात्री ने बताया कि उसके पास दो बोरी राशन और कपड़े का एक बैग है, जिसे लेकर बोगी पर चलना है। शमशेर अपनी ट्राली पर सारा सामान लादकर चल पड़ा। इस बीच यात्री ने कहा कि उसका दूसरा साथी नहीं आया है। वह उसे ढूंढकर आता है। यात्री तो चला गया और शमशेर प्लेटफार्म पर इंतजार करता रह गया। सामान लेकर वह प्लेटफार्म दो दिन पर घूमता रहा लेकिन यात्री नहीं मिला। कुली उसे खोजने के लिए जीआरपी की भी मदद ली।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप