Move to Jagran APP

हिंदुओं के बीच जगह बनाने के प्रयास में कांग्रेस, सहारनपुर में प्रियंका वाड्रा ने टेका कई मंदिरों में माथा

देहरादून के एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा के हाथ में रुद्राक्ष की माला थी। सहारनपुर के चिकलाना में किसान पंचायत से पहले प्रियंका वड्रा ने बाबा भूरा देव के दर्शन किए। इसके बाद शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचीं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 10 Feb 2021 04:10 PM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2021 04:14 PM (IST)
हिंदुओं के बीच जगह बनाने के प्रयास में कांग्रेस, सहारनपुर में प्रियंका वाड्रा ने टेका कई मंदिरों में माथा
देहरादून के एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा के हाथ में रुद्राक्ष की माला थी।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में तीन दशक से राजनीतिक संकट झेल रही कांग्रेस अब सॉफ्ट हिंदुत्व के मुद्दे को भी आत्मसात कर मिशन 2022 के रण में उतरना चाह रही है। किसानों की आवाज बनने के साथ ही कांग्रेस हिंदुओं के बीच भी जगह बनाने की कोशिश में जुट गई है। बुधवार को सहारनपुर पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा को देखकर तो ऐसा ही लगा कि पार्टी ध्रुवीकरण के जोखिम को अब नजरअंदाज नहीं करेगी। सहारनपुर पहुंचीं प्रियंका के गले में रुद्राक्ष की माला और मंदिरों के दर्शन-पूजन तो इसी ओर इशारा कर रहे हैं।

prime article banner

देहरादून के एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा के हाथ में रुद्राक्ष की माला थी। सहारनपुर के चिकलाना में किसान पंचायत से पहले प्रियंका वड्रा ने बाबा भूरा देव के दर्शन किए। इसके बाद शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचीं। यहां पूजा अर्चना की और करीब 25 मिनट तक फर्श पर ध्यान में बैठी रहीं। इस दौरान प्रियंंका के स‍िर पर पल्‍लू था और गले में रुद्राक्ष की माला थी। यह माला देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रमोद त‍िवारी के बेटी विधायक आराधना मिश्रा ने दी थी। शाकंभरी देवी मंदिर से प्रियंका खानकाह भी पहुंचीं।

उत्तर प्रदेश में लगातार ठोकरें खाती जा रही कांग्रेस अब सधे कदमों के साथ आगे बढ़ना चाहती है। बुधवार से रणनीति के तहत कृषि कानून विरोधी आंदोलन को अपने प्रयासों से गर्माने की पूरी कोशिश कांग्रेस ने शुरू कर दी है। तहसील किसान पंचायतों की शुरुआत हो गई है। यह सभाएं 21 फरवरी तक चलनी हैं। इस दौरान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली सीमा पर चल रहे किसानों के आंदोलन के समानांतर यूपी में प्रियंका वाड्रा भी चार पंचायतों को संबोधित कर गांव-किसानों के बीच पार्टी की जमीन तैयार करने का प्रयास करेंगी।

इसी कड़ी में प्रियंका वाड्रा बुधवार को सहारनपुर के चिलखना में किसान पंचायत को सम्बोधित किया। प्रदेश प्रभारी प्रियंका 13 फरवरी को मेरठ, 16 फरवरी को बिजनौर और 19 फरवरी को मथुरा की पंचायत में शामिल होंगी। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां भी कांग्रेस को कृषि कानून विरोधी आंदोलन खड़ा होने की उम्मीद है, वहां राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित देश-प्रदेश के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंचायतों को संबोधित करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.