Move to Jagran APP

प्याज की बढ़ती कीमत और किसानों की समस्या को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन Lucknow News

प्याज की बढ़ती कीमत और किसानों की समस्या को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 02:47 PM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 05:17 PM (IST)
प्याज की बढ़ती कीमत और किसानों की समस्या को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन Lucknow News
प्याज की बढ़ती कीमत और किसानों की समस्या को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। देश भर में बढ़ रही प्याज की कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन किया। राजधानी लखनऊ से लेकर अमेठी गौरीगंज, सीतापुर, हरदोई समेत प्रदेश भर में प्रदर्शन हुआ। लखनऊ में बुधवार को प्याज की बढ़ती कीमतों व किसानो की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की वजह से सड़क पर भीषण जाम लग गया। वहीं कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित करते हुए ज्ञापन सौंपा। वहीं अमेठी में भी भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

prime article banner

कार्यकर्ताआं की मांग थी कि प्याज के बढ़ते हुए दामों पर नियंत्रण किया जाए। जिसकी वजह से प्याज आम आदमी की प्लेट से दूर हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पराली जलाने वाले किसानों पर हुए मुकदमों को वापस लेने की भी मांग की। शहर भर में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली जिसके बाद वे कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन में कांग्रेस एमएलसी  दीपक सिंह व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में निकाला गया। प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।

 सीतापुर में पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता लालबाग शहीद पार्क में एकत्र हुए। यहां से मुख्य बाजार, लालबाग चौराहा होकर जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पहुंचे। यहां भाजपा सरकार में पराली जलाने को लेकर किसानों पर दर्ज मुकदमे को लेकर नारेबाजी की गई। 

पूर्व जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित ने कहा कि भाजपा राज में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। एक तरफ सरकार किसानों के हित की बात करती है। दूसरी ओर किसानों को उत्पीड़न किया जा रहा है। पराली जलाने की घटना को लेकर किसानों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस अवैध वसूली भी कर रही है। किसानों का आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है।  सरकार किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस ले। इसका खामियाजा आने वाले चुनावों में उसे भुगतना पड़ेगा। किसान भाजपा का पूरे देश से सफाया कर देंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलाल राही ने कहा कि किसान मजदूरी करने पर विवश हो रहा है। एक आर पशु फसल बरबाद कर रहे। वहीं दूसरी ओर पराली जलाने के नाम पर उत्पीड़न हो रहा है। सरकार को व्यवस्था करनी चाहिए कि वह पराली का निस्तारण कराए। भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है। इस दौरान सुरेश गुप्ता, काशी राम भार्गव, अनिल शुक्ला, आमोद मिश्र, मंजरी राही,  उत्कर्ष अवस्थी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.