Move to Jagran APP

कांग्रेस सांसद के भाजपा नेता पुत्र अनंत विक्रम को भेजा गया जेल

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह के पुत्र तथा भारतीय जनता पार्टी के नेता अनंत विक्रम सिंह को आज 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 06:45 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 06:49 PM (IST)
कांग्रेस सांसद के भाजपा नेता पुत्र अनंत विक्रम को भेजा गया जेल

लखनऊ। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह के पुत्र तथा भारतीय जनता पार्टी के नेता अनंत विक्रम सिंह को आज 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अनंत विक्रम सिंह को उनके पिता के खिलाफ मोर्चा खोलने तथा अमेठी राजघराने के भूपति भवन कांड में साजिशकर्ता के रूप में सुलतानपुर की सीजेएम अदालत में पेश किया गया था।

loksabha election banner

पुलिस ने आज दिन में अनंत विक्रम को भूपति भवन के पास ही सती महरानी के मंदिर से पूजा कर वापस लौटते समय गिरफ्तार कर लिया। अनंत की गिरफ्तारी की खबर लगते ही समर्थक आस-पास के थानों पर पहुंचे,लेकिन तब तक पुलिस ने उन्हें पीपरपुर के रास्ते सुलतानपुर पहुंचा दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बाकी आरोपियों की भी धरपकड़ की जा रही है।

अमेठी में नौ महीने तक बंद रही भूपति भवन की रार का जिन्न अब फि र बाहर आ गया है। 14 सिंतबर को रामनगर में पुलिस और ग्रामीणों के संघर्ष में एक सिपाही की मौत हो गई थी। घटना में पुलिस ने अनंत समेत सात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया था। इसके साथ 250 अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने घटना के बाद 19 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। नामजद आरोपियों में से दो लोगों के पहले ही जेल भेजा जा चुका था।

बेटे का फर्ज निभाया,जेल जाने से नहीं डरता

पीपरपुर थाने पर मीडिया से मुखातिब अनंत विक्रम सिंह ने कहा कि पूरा घटनाक्रम महराज डॉ. संजय सिंह और अमीता के इशारे पर हुआ है। मुझे बेवजह मामले में घसीटा गया है। घटना के समय मैं राजमहल में पुलिस कस्टडी में था, लेकिन अपनी मां को महल में सम्मान दिलाकर मैने बेटे का फर्ज निभाया है। शासन प्रशासन महराज (डा. संजय सिंह) के इशारे पर चल रहा है। अगर मेरी मां व परिवार के साथ कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार महराज व अमीता होंगी।

सभी होंगे गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अमेठी हीरालाल ने कहा कि कोर्ट ने भूपति भवन कांड के नौ आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। अनंत विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपी भी पकड़े जाएंगे।

सत्ता के इशारे पर की गई अनंत की गिरफ्तारी

भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह की गिरफ्तारी पर सुल्तानपुर में भाजपाईयों के तेवर सख्त हो गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में भाजपाईयों ने बैठक कर पुलिस के रवैए की निंदा की और राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की। भाजपाईयों ने कहाकि भूपति भवन कांड में सिपाही की मौत के लिए अनंत कहीं से भी जिम्मेदार नहीं है। सत्ताधारी नेता के दबाव में उन्हें आरोपी बनाया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहाकि सपा सरकार की घृणित नीतियों के चलते लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। सरकार इस घटना में न्याय का गला घोंट चुकी है। ऐसे में उनसे न्याय की उम्मीद करना गलत है। नेताओं ने राज्यपाल से मामले की न्यायिक जांच की मांग की। जिससे घटना की असलियत लोगों के सामने आ सके।ï


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.