Move to Jagran APP

पूर्व पीएम राजीव गांधी के जन्मदिवस पर सवाल पूछने के बहाने पढ़ाया कांग्रेस का इतिहास lucknow news

गांधी-नेहरू परिवार से ही जुड़ा रहा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हर प्रश्न। प्रश्न में ही उपलब्धियों का उल्लेख और श्रेय लेने की दिखी ललक।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 09:24 AM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 09:24 AM (IST)
पूर्व पीएम राजीव गांधी के जन्मदिवस पर सवाल पूछने के बहाने पढ़ाया कांग्रेस का इतिहास lucknow news
पूर्व पीएम राजीव गांधी के जन्मदिवस पर सवाल पूछने के बहाने पढ़ाया कांग्रेस का इतिहास lucknow news

लखनऊ, जेएनएन। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हुई प्रतियोगिता को नाम तो सामान्य ज्ञान दिया गया लेकिन, यह थी कांग्रेस के इतिहास पर केंद्रित। लगभग हर प्रश्न गांधी-नेहरू परिवार से ही संबंधित था। प्रश्न बनाए भी इस ढंग से गए थे कि देश में अब तक हुए तमाम सुधारों का श्रेय कांग्रेस को ही देने की पुरजोर कोशिश महसूस हुई।

loksabha election banner

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 75वां जन्मदिवस वर्षभर मनाने का निर्णय लिया है। इसमें लगातार विभिन्न कार्यक्रम होने हैं। इसी के तहत रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में 'मैं युवा हूं, मेरा भी एक सपना है'। नाम से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा आठ से 12 तक के छात्र शामिल हुए। परीक्षा परिणाम दस सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित किए जाएंगे।

प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान के नाम पर जो 60 प्रश्न पूछे गए, उनमें पार्टी के रणनीतिकारों की मंशा साफ नजर आई। यह कोशिश नई पीढ़ी को कांग्रेस के इतिहास से वाकिफ कराने के साथ ही यह समझाने की भी रही कि देश में अब तक हुए विभिन्न आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी सुधारों से लेकर विदेश नीति में कांग्रेस और गांधी-नेहरू परिवार की ही अहम भूमिका रही है।

सवालों में दिखे पार्टी के सरोकार 

  • राजीव गांधी ने लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका बढ़ाने के लिए वोट करने के अधिकार की आयु सीमा 18 वर्ष कर दी। इसके पहले यह आयु सीमा थी?
  • राजीव गांधी ने दूरदर्शी सोच के तहत देश के अशांत हिस्सों में शांति स्थापित करने के लिए कई सारे समझौते किए। इनमें से किस नेता के साथ मिजो समझौते पर हस्ताक्षर किए थे?
  • देशभर में ग्रामीण बच्चों को अच्छी व सस्ती शिक्षा और ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों की शुरुआत किस प्रधानमंत्री के शासनकाल में हुई?
  • कहा जाता है कि भारत छोड़ो आंदोलन अंग्रेजी हुकूमत के ताबूत में आखिरी कील था। कांग्रेस ने 1942 में यह प्रस्ताव कहां पारित किया?
  • समाज में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के खिलाफ होने वाली ह‍िंंसा की रोकथाम और ऐसे मामलों में न्याय सुनिश्चित करने के लिए राजीव गांधी सरकार ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निरोधक अधिनियम को भारतीय संसद में कब पारित किया?
  • मानवीय मूल्य को सराहते हुए ये वक्तव्य किस बीजेपी नेता ने दिया था- 'अगर जिंदा हूं तो राजीव गांधी की वजह से'?

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.